Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: फिसड्डी या हिट! ‘पुष्पा 2’ के छक्के छुड़ाने आई राम चरण की फिल्म में है कितना दम
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > मनोरंजन > फिसड्डी या हिट! ‘पुष्पा 2’ के छक्के छुड़ाने आई राम चरण की फिल्म में है कितना दम
मनोरंजन

फिसड्डी या हिट! ‘पुष्पा 2’ के छक्के छुड़ाने आई राम चरण की फिल्म में है कितना दम

Prem Soni
Last updated: January 10, 2025 7:00 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

राम चरण और निर्देशक शंकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गेम चेंजर’ आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था और अब इसकी रिलीज के बाद लोगों में काफी उत्साह पैदा हुआ है। लोगों के उत्साह को देखते हुए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक की सरकारों ने कई सिनेमाघरों में सुबह के शो की अनुमति भी दे दी थी। फिल्म इंटरवल तक पहुंची नहीं कि प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आने लगीं। एक्स पर दर्शक फिल्म के बारे में बताने लगे। राम चरण के अभिनय और थमन के बैकग्राउंड स्कोर की जमकर तारीफ की गई। फिल्म को शानदार बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये पहले से ही तय था कि शंकर एक कॉमर्शियल हिट देने में सफल होंगे लेकिन उनका निर्देशन कमजोर है।

Contents
  • फिल्म में है ये कमी और ये खास बातें
  • औसत के करीब है फिल्म
  • धीमी है कहानी
  • फिल्म में नजर आ रहे हैं ये सितारे

 

फिल्म में है ये कमी और ये खास बातें

एक यूजर ने लिखा, ‘गेमचेंजर एक कमर्शियल सिनेमा है जिसमें शुरू से ही शंकर की छाप है। राम नंदन और अप्पन्ना के रूप में चरण का प्रदर्शन शानदार है। थमन का बैकग्राउंड स्कोर बहुत बढ़िया है। इंटरवल ब्लॉक, मदर सीन अच्छे से बने हैं। जरागंडी और रा माचा ऑनस्क्रीन शानदार लग रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, ‘फिल्म में कई खामियां हैं, लेकिन राम चरण ने अपने किरदार में जान डाल दी है। राम चरण और एसजे सूर्या के बीच के दृश्य प्रभावशाली हैं और संवाद भी अच्छी तरह से लिखे गए हैं। थमन ने संगीत के साथ अच्छा काम किया। हालांकि सभी ने अपना काम अच्छे से किया, लेकिन यह शंकर सर के सामान्य मानकों से कमतर है।’

See also  ट्रैप में फंसी महाकुंभ की वायरल गर्ल, भोली भाली मोनालिसा को दिया गया झांसा? खड़ा हुआ नया विवाद

 

औसत के करीब है फिल्म

हालांकि कुछ दर्शकों को लगा कि फिल्म की गति असमान थी, अन्य लोगों ने इसके विचारशील विषयों और प्रभावशाली संदेश की सराहना की। एक और एक्स यूजर ने लिखा, ‘गेम चेंजर अपने उतार-चढ़ाव के साथ एक औसत से ऊपर की राजनीतिक मनोरंजन है। फिल्म की शुरुआत राम चरण की विशेषता वाले एक ऊरा मास ट्रेन फाइट सीन से होती है, जो सरासर ऊर्जा और एक्शन के साथ टोन सेट करती है। इसके बाद जीवंत “रा मचा मचा” गीत आता है, जहाँ राम चरण अपने विशिष्ट बड़े पैमाने पर लेकिन उत्तम दर्जे के डांस मूव्स से प्रभावित करते हैं।’

 

धीमी है कहानी

एक और यूजर ने लिखा, ‘फिल्म काफी धीमी हो जाती है, खासकर कियारा आडवाणी के साथ प्रेम दृश्यों के दौरान, जो जरूरत से ज्यादा खिंचे हुए लगते हैं और प्रवाह को बाधित करते हैं। इंटरवल ट्विस्ट एक मास्टरस्ट्रोक है, पूरी तरह से अप्रत्याशित और शानदार ढंग से दिखाया गया है।’ अब इस तरह के मिलेजुले रिएक्शन्स फिल्म को मिल रहे हैं।

 

फिल्म में नजर आ रहे हैं ये सितारे

बता दें, गेम चेंजर में राम चरण दोहरी भूमिका में हैं, जिसमें वे एक कठोर नौकरशाह और एक दयालु परोपकारी व्यक्ति के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील और नवीन चंद्रा सहित कई प्रभावशाली कलाकार हैं, जिन्हें प्रशंसित फिल्म निर्माता शंकर के निर्देशन में एक साथ लाया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 19 दिनों से छोड़ा खाना-पीना, ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी की बिगड़ी हालत, दोस्त ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
Next Article ‘पूर्वांचल के लोगों का अपमान बर्दाश्त के काबिल नहीं’, JDU ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- तुरंत मांगें माफी
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़
एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा
Blog छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

‘मेरा एक मुक्का काफी है’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कंगना को दी धमकी, भड़के फैंस ने चखाया मजा

By
Prem Soni
10 months ago

‘बुजदिल राक्षस…’ अमिताभ बच्चन ने पहलगाम हमले पर आखिरकार तोड़ दी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर लिखी ये बात

By
Prem Soni
10 months ago

‘लगता है…अब हम ही छुड़ाएंगे’, भारत-पाक तनाव के बीच, बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने लिए इमरान खान के मजे

By
Prem Soni
10 months ago

‘अब काम मांगने भारत मत आना…’ ऑपरेशन सिंदूर को ‘कायरतापूर्ण’ कहने वाली एक्ट्रेस पर भड़का एक्टर, दी चेतावनी

By
Prem Soni
10 months ago

‘औकात नहीं है…’, मुंह खोलते ही इन पाकिस्तानी सितारों को पड़ी लताड़, हानिया से माहिरा तक का नाम शामिल

By
Prem Soni
10 months ago

भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइल तो हाई हुआ बॉलीवुड का जोश, सामने आ रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

By
Prem Soni
10 months ago

ट्रंप प्रशासन ने किया ऐलान, कहा ‘अवैध प्रवासी देश छोड़ें 1,000 अमेरिकी डॉलर भी ले जाएं’

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: फिसड्डी या हिट! ‘पुष्पा 2’ के छक्के छुड़ाने आई राम चरण की फिल्म में है कितना दम
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?