आज महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। आज मकर संक्रांति है। माना जाता है आज सूरज अपनी राशि बदलता है जिसका असर हर एक इंसान की जिंदगी और सेहत पर पड़ता है।आज का ये दिन बहुत शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति पर लोग नदी-तालाब में आस्था की डुबकी लगाते हैं। गुजरात में इसे उत्तरायण तो दक्षिण भारत में पोंगल पूरब में बीहू के नाम से मनाते हैं।मतलब देश के किसी भी कोने में हों–स्नान-ध्यान-सूर्य उपासना के साथ।।तिल-गुड़ और खिचड़ी का ये त्योहार।।आपसे किसी न किसी तरह जरूर जुड़ा होता है। वैसे आपको बताएं–इसका सेहत से भी गहरा रिश्ता है खासकर शरीर की तमाम नसों और मांसपेशियों के लिहाज से क्योंकि इसमें हम जो भी खाते हैं, जो कुछ करते हैं–किसी दवा की तरह वो हमारे सर्कुलेटरी सिस्टम पर असर छोड़ता है।
वैसे तो लोग सेहतमंद रहने के लिए अलग-अलग बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज करते हैं लेकिन शायद ही नर्व्स वेन्स को हेल्दी बनाने के लिए खास effort किए जाते हैं और इसीलिए मौसम बदलने पर आने वाले फेस्टिवल्स पर नदी में स्नान की परंपरा है। इसमें नदी किनारे पहुंचने के लिए पहले तो पैदल लंबी दूरी तय करनी होती है और जब आप पानी में नहाते हैं तो पानी का प्रेशर बॉडी के सर्कुलेटरी सिस्टम पर पड़ता है जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है।लेकिन महाकुंभ का शाही स्नान हो या फिर मकर संक्रांति के शुभ मौके पर नदी स्नान ये हमारे तमाम दर्शकों के लिए तो मुमकिन नहीं है। अब ऐसे में उन्हें नसों-मांसपेशियों को हेल्दी रखने का मौका कैसे मिले इसके लिए आज योगगुरु स्वामी रामदेव योग का स्पेशल सेशन करवाने वाले हैं।
कमजोर मांसपेशियां – शरीर को खतरा
- हार्ट
- लिवर
- लंग्स
- आंख
- स्पाइन
- ब्रेन
- एनर्जी और एक्टिविटी में कमी
- गिरने पर हड्डी टूटने का खतरा
- सर्जरी के बाद रिकवरी में देरी
मसल्स की परेशानी
- मस्कुलर डिस्ट्रॉफी मसल्स में सूजन
- खिंचाव-अकड़न बॉडी इम्बैलेंस
मसल्स की कमजोरी – कैसे करें दूर?
- रोजाना व्यायाम करें
- विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं
- दिन में 4-5 लीटर पानी पिएं
- आंवले का सेवन करें
मांसपेशियों का दर्द -क्या हैं उपाय
- पैदल चले
- रोज दूध पीएं
- ताजा फल खाएं
- हरी सब्जियां खाएं
- ज्यादा देर ना बैठे
- मोटापा घटाएं
- वर्कआउट करें
- जंक फूड से परहेज
सार्कोपेनिया खतरनाक
- तेजी से मसल्स लॉस होता है
- हाथ की पकड़ कमजोर होती है
- वजन घटने लगता है
- दुनिया में 5 करोड़ से ज्यादा मरीज
- अगले 40 साल में 20 करोड़ लोग होंगे शिकार
नसों का रखें ख्याल
- वज़न कंट्रोल
- कम नमक
- कम चीनी
- टाइट कपड़े ना पहने
नर्व्स बनेंगे मजबूत
- गिलोय
- अश्वगंधा
- गुग्गुल
- गोखरू
- पुनर्नवा


