Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Raipur Breaking: सूने मकान से लाखों के गहने किए पार, 3 चोर गिरफ्तार
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > क्राइम > Raipur Breaking: सूने मकान से लाखों के गहने किए पार, 3 चोर गिरफ्तार
क्राइमछत्तीसगढ़

Raipur Breaking: सूने मकान से लाखों के गहने किए पार, 3 चोर गिरफ्तार

Prem Soni
Last updated: February 17, 2025 1:42 pm
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

रायपुर : रायपुर के आवासीय कॉलोनियों एवं सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी के घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु रात्रि में गश्त करने के साथ-साथ सभी घटनास्थलों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये।

CG News : रेप का वीडियो टीचर ने किया वायरल, विभाग से निलंबन आदेश जारी

अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान शातिर नकबजन डी.डी.नगर रायपुर निवासी रितिक वर्मा, जो पूर्व मंे चोरी/नकबजनी के कई मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है, की तस्दीक करने पर जानकारी प्राप्त हुुई कि वह विगत कुछ दिनों से अपने पास बहुत अधिक मात्रा में नगदी रकम रखता है तथा खर्च करता है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उस पर लगातार नजर रखने पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी, इसके साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा उसके संबंध में जानकारियां जुटाने पर यह ज्ञात हुआ कि जहां – जहां चोरी की घटना घटित हुई थी, उन घटना स्थलों के आसपास रितिक वर्मा उपस्थित रहता था, कि रितिक वर्मा पर फोकस करते हुये घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने पर रितिक वर्मा को एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रितिक वर्मा की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

See also  “आदिवासी हैं सबसे बड़े हिंदू…” जानिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐसा क्यों कहा

चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर रितिक वर्मा द्वारा किसी भी प्रकार से किसी अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रितिक वर्मा द्वारा अपने साथी डंगनिया डी.डी.नगर निवासी मयंक सोनी के साथ मिलकर थाना न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों मंे स्थित कुल 07 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी मयंक सोनी की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 33 ग्राम, चांदी के जेवरात 329 ग्राम तथा 01 नग पल्सर मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने हेतु थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से एक पल्सर मोटर सायकल चोरी किया गया था। जिसमें घुम – घुम कर आरेापियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। आरोपियों द्वारा प्रत्येक बार चोरी के बाद सोने एवं चांदी के जेवरातों को महादेव ज्वेलर्स के संचालक अशोक कुमार सोनी को बहुत ही कम दामों में बिक्री करना बताया गया। जिस पर से प्रकरण में संगठित अपराध की धारा जोड़ी जाकर गिरफ्तारी की गई है।

निकाल किये गये चोरी के प्रकरण-

01. थाना टिकरापारा अप.क्र 772/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।

02. थाना टिकरापारा अप.क्र 983/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।

See also  CG Assembly LIVE: दसवें दिन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू, भूपेश बघेल के घर छापे का विरोध…

03. थाना टिकरापारा अप.क्र 610/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।

04. थाना टिकरापारा अप.क्र 669/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।

05. थाना टिकरापारा अप.क्र 383/24 धारा 457, 380 भादवि.।

06. थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक 476/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।

07. थाना न्यू राजेन्द्र नगर अपराध क्रमांक 32/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस.।

08. थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 207/24 धारा 379 भादवि.।

गिरफ्तार आरोपी –

01. रितिक वर्मा पिता मेघनाथ वर्मा उम्र 19 साल निवासी तरूण नगर डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायपुर।

02. मयंक सोनी पिता संजय सोनी उम्र 26 साल निवासी बम्बलेश्वरी मंदिर के पास डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायपुर।

03. चोरी के जेवरातों का क्रेता महादेव ज्वेलर्स डंगनिया का संचालक – अशोक कुमार सोनी पिता स्व. जगराम सोनी उम्र 54 साल निवासी विकास विहार कालोनी मकान नंबर 34 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG News : रेप का वीडियो टीचर ने किया वायरल, विभाग से निलंबन आदेश जारी
Next Article Aaj Ka Rashifal 18 February 2025: आज इन राशि वालों के सौभाग्य में होगी वृद्धि, धन लाभ के बन रहे हैं जबरदस्त योग, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा

By
Prem Soni
4 days ago

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
5 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
1 week ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
1 week ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
1 week ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
1 week ago

प्रेम कुमार सोनी को मिली अहम् जिम्मेदारी पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

विक्रांत शर्मा बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Raipur Breaking: सूने मकान से लाखों के गहने किए पार, 3 चोर गिरफ्तार
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?