Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: आज का राशिफल 8 जनवरी 2025 : मेष, तुला और मीन राशि को आज मिल रहा है धन लक्ष्मी योग का लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राशिफल > आज का राशिफल 8 जनवरी 2025 : मेष, तुला और मीन राशि को आज मिल रहा है धन लक्ष्मी योग का लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल
राशिफल

आज का राशिफल 8 जनवरी 2025 : मेष, तुला और मीन राशि को आज मिल रहा है धन लक्ष्मी योग का लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Prem Soni
Last updated: January 8, 2025 6:56 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE
Horoscope Today 8 January 2025 : 8 जनवरी का राशिफल बता रहा है कि, आज चंद्रमा का संचार मेष राशि में होने से चंद्रमा और मंगल के बीच शुभ राशि परिवर्तन योग बन रहा है। इस पर से चंद्रमा आज अश्विनी उपरांत भरणी नक्षत्र से संचार करंगे। दूसरी ओर आज के दिन धनु राशि में बुधादित्य योग भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष सहित तुला और मीन राशि के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा, जबकि वृषभ राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा। जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल।

मेष राशि, मनोबल बढ़ेगा,मान सम्मान प्राप्त होगा

मेष राशि में आज चंद्रमा का गोचर होने से मेष राशि के जातकों का मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज आपके बीच मधुरता बनी रहेगी। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ यात्रा अथवा किसी पार्टी आदि प्लान कर सकते हैं। किसी सामाजिक कार्य में आज आपको शामिल होने से मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी रुचि आज रचनात्मक विषयों में रहेगी, वाणी और कुशल व्यवहार से आप आज कारोबार में लाभ पाएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें और किसी छोटी कन्या को फल खाने के लिए दें।

​वृषभ राशि, सेहत और खर्च दोनों का ध्यान रखें

आज वृषभ राशि से द्वादश चंद्रमा का होना इनके लिए बढ़ते खर्च को दर्शा रहा है। आपको आज सेहत के साथ ही पारिवारिक कारणों से भी धन खर्च करना होगा। स्वास्थ्य भी आज आपका नरम रह सकता है। कोई दबी परेशानी उभर सकती है। सामाजिक संपर्क और दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज लोन के प्रयास में सफलता मिलेगी, साथ ही आज आपको प्रयास करने पर रुका हुआ धन मिल सकता है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु ग्रह के मंत्र ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जप करें।

​मिथुन राशि,लाभ के साथ खर्च भी होगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई करवाने वाला रहेगा। लेकिन लाभ के साथ आज खर्च भी बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए रात बिताएंगे। बिजनेस में आज आपको अपनी योजना का लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

See also  Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और तुलसी की मंजरी अर्पित करें।

​कर्क राशि, दिन लाभदायक रहेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आपका सामाजिक संपर्क बढेगा। कुछ प्रतिष्ठित और वरिष्ठ व्यक्ति के साथ आपका संपर्क बन सकता है। आपके किसी करीबी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। बिजनेस में आपको आज साहसिक फैसले से लाभ मिल सकता है। खेल और प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को आज लाभ का विशेष अवसर मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आलोचना पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें क्योंकि विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपका मनोबल तोड़ने का प्रयास कर सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को खाने पीने की चीजों का दान दें।

​सिंह राशि, लाभ के अवसर पाएंगे

सिंह राशि के सितारे बता रहे हैं कि आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपको इसके लिए मेहनत करनी होगी। आपके खर्च आज बढ सकते हैं। वैसे आज आपको व्यापार में लाभ के नए अवसर भी मिलेंगे, आज पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और उन्हें शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार से मिलने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की शादी की बात चल रही है तो इस मामले में किसी परिचित का आपको सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी किन्नर को धन या हरी चूड़ियां देना शुभ रहेगा।

​कन्या राशि, फंसा हुआ धन मिलेगा

कन्या राशि के लिए आज बुधवार का दिन बुधादित्य योग से लाभदायक रहेगा। आज शुभ कार्य में भाग लेने से आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आपके परिवार में कोई समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे, इस कार्य में आपको आज जीवनसाथी और घर के बड़ों से भी सहयोग मिलेगा। शाम के समय आपको कारोबार में फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

See also  Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को कर लें ये आसान सा काम, धन से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि,प्रगति होगी, लाभ मिलेगा

आपकी राशि के लिए आज बुधवार का दिन कारोबार व्यवसाय के मामले में लाभदायक रहेगा। आपको आज व्यवसाय में परिश्रम के साथ भाग्य का भी लाभ मिलेगा। विदेश से कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिलेगी। साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो आज आपको साझेदारों से तालमेल बनाकर रखें इससे फायदा होगा। अगर आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी है तो बिना झिझक लें, क्योंकि इससे आपके लिए प्रगति के रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, अधिकारी वर्ग से सपोर्ट पाएंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि : आत्मबल बढ़ेगा, काम पूरा होगा

आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपका काम आज समय पर पूरा हो जाएगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आत्मबल भी बढेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी, लेकिन इनकी शिक्षा पर आपको भी ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ में आज प्रेमी से दूरी का अहसास होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज गौ माता को हरा चारा खिलाएं साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि, माता पिता से स्नेह और किस्मत का साथ मिलेगा

धनु राशि के लोग आज अपने पारिवारिक जीवन में खुशी और आनंद पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलता रहेगा। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों के साथ आज आप मनोरंजक पल बिताएंगे। कारोबार के मामले में आपको आज किस्मत का साथ मिलेगा। कमाई के साथ आप शुभ कार्यों और घरेलू जरूरतों पर भी धन खर्च होगा। माता पिता से आपको आज स्नेह सहयोग मिलेगा। सरकारी में आपको आज सफलता मिलेगी, बैंकिंग क्षेत्र के काम भी बनेंगे।

See also  सोमवार को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गणेश चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

​मकर राशि, सेहत को लेकर सजग रहें

मकर राशि के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। संपत्ति का कोई सौदा करने जा रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद। लेकिन आपको किसी के प्रभाव में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। अकाउंट से संबंधित काम करने वाले लोगों को आज विशेष रूप से लाभ और सफलता मिलने का योग है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। छोट भाई बहनों से सहयोग पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​कुंभ राशि, आर्थिक प्रयास सफल होंगे

कुंभ राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आप पहले किए गए निवेश से भी लाभ पा सकेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें आपका पैसा भी खर्च होगा सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से लाभ मिल सकता है। आपको आज किसी मित्र या संबंधी की मदद के लिए भी आगे आना होगा। यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि, अप्रत्याशित स्रोत से पाएंगे लाभ

मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। लाभ भाव में चंद्रमा का होना आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ दिला सकता है। सितारे यह भी कहते हैं कि आप आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें अवश्य सफल रहेंगे। अगर आप संतान से संबंधित किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान आपको मिल सकता है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी का सपोर्ट मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी आपका आज सुखद रहने वाला है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी को 11 दूर्वा अर्पित करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Shani Gochar 2025 : शनि मीन राशि में गोचर, क्या शनि प्रकोप से आएगी महामारी, कैसा रहेगा शनि का देश दुनिया और राशियों पर प्रभाव
Next Article प्रोस्टेट प्रॉब्लम का क्या है आयुर्वेदिक उपचार, स्वामी रामदेव से जानिए किन बातों का रखें ख्याल
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

Mangalwar Upay: घर को बचाना चाहते हैं नकारात्मकता और बुरी नजर से? मंगलवार के ये 4 उपाय आएंगे आपके बेहद काम

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा की रात्रि में इन 4 स्थानों पर जलाएं दीपक, कर्ज से होंगे मुक्त, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Raviwar Upay: रविवार को आजमाएं ये आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Shaniwar Upay: शनि देव के ये मंत्र आपको दिलाएंगे हर पीड़ा से छुटकारा, शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: आज राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कारोबार में भी मिलेगा लाभ

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: आज का राशिफल 8 जनवरी 2025 : मेष, तुला और मीन राशि को आज मिल रहा है धन लक्ष्मी योग का लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?