सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट यानी ignou.ac.in पर जाएं। अब होमपेज पर, स्टूडेंट सर्विस टैब’ और फिर ‘परिणाम’ टैब पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘टर्म एंड परीक्षा परिणाम’। यहां, पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका दिसंबर टीईई 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि, इग्नू दिसंबर टीईई 2024 परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) दोनों मोड के लिए आयोजित की गईं थीं। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 12 नवंबर, 2024 को जारी की गई थी। प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए थे, जिससे अभ्यर्थियों को जरूरी डिटेल्स एंटर करके डाउनलोड करना था। वहीं, अब इग्नू ने परिणाम का एलान कर दिया है, जिसे परीक्षार्थी पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। साथ ही प्रिंट लेकर रख सकते हैं।
जनवरी 2025 सत्र के लिए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 31 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकहते हैं। वहीं, जनवरी सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन भी जारी ही है। कैंडिडेट्स इसके लिए भी 31 जनवरी, 2025 तक ही अप्लाई कर सकते हैं। इस सत्र से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।


