Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: महाकुंभ में साध्वी बनकर रहेंगी Apple को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी, जानिए उनके पास कौन-कौन सी हैं डिग्री?
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > शिक्षा > महाकुंभ में साध्वी बनकर रहेंगी Apple को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी, जानिए उनके पास कौन-कौन सी हैं डिग्री?
शिक्षा

महाकुंभ में साध्वी बनकर रहेंगी Apple को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी, जानिए उनके पास कौन-कौन सी हैं डिग्री?

Prem Soni
Last updated: January 13, 2025 8:14 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित होगा. यह धार्मिक समागम 12 साल बाद अपने पूर्ण आकार में लौट रहा है, जिसमें दुनिया भर से लाखों भक्त, साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे. इस बार महाकुंभ में केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी हस्तियां भी भाग लेने आ रही हैं.

इनमें एक प्रमुख नाम है एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स का, जो इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए प्रयागराज आ चुकी हैं. यह पहला मौका होगा जब लॉरेन पॉवेल महाकुंभ में शामिल हो रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो कितनी पढ़ी लिखी हैं और वो किस तरह से महाकुंभ में रहेंगी.

इतनी पढ़ी लिखी हैं लॉरेन पॉवेल

लॉरेन पॉवेल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पेंसिल्वेनिया के प्रतिष्ठित द व्हार्टन स्कूल से प्राप्त की थी. इसके बाद, उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स/साइंस (BA) की डिग्री हासिल की.

अपनी शिक्षा को और भी आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री प्राप्त की. यहां तक कि स्टीव जॉब्स से उनकी मुलाकात भी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्कूल में हुई थी, जब स्टीव जॉब्स गेस्ट लेक्चर देने के लिए वहां आए थे. यही वह क्षण था, जब उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ आया और उनके और स्टीव जॉब्स के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई.

महाकुंभ में कल्पवास करेंगी लॉरेन पॉवेल

एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयागराज पहुंच गईं हैं. स्टीव जॉब्स की तरह ही लॉरेन का भी हिंदू और बौद्ध धर्म से गहरा लगाव है.

See also  तीन शिक्षक सस्पेंड:चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, व्याख्याता, प्रधान पाठक सहित तीन सस्पेंड

अरबपति कारोबारी लॉरेन महाकुंभ में 29 जनवरी तक रहेंगी. पौण पूर्णिमा के अवसर पर वह अन्य वीवीआईपी महिलाओं के साथ संगम में डुबकी लगाकर पहले आस्था की रेज में उतरेंगी और फिर संगम की रेती पर कल्पवास भी करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में लॉरेन के ठहरने की व्यवस्था की गई है.

कल्पवास में क्या होता है ?

कल्पवास एक प्राचीन हिंदू परंपरा है, जो महाभारत और रामचरितमानस में वर्णित है और आत्म-शुद्धि तथा कठोर आध्यात्मिक अनुशासन पर आधारित है. ‘कल्पवास’ शब्द संस्कृत से आया है, जहां ‘कल्प’ का अर्थ है ब्रह्मांडीय युग और ‘वास’ का अर्थ है प्रवास या वास.

यह अनुष्ठान संगम जैसे पवित्र स्थानों पर भक्तों द्वारा किया जाता है, जहां वे सभी सांसारिक सुख-सुविधाओं को त्याग कर अपने अस्थायी डेरे लगाते हैं. इस दौरान, भक्त तप, साधना, प्रार्थना, और ध्यान करके अपने आत्मा को शुद्ध करने का प्रयास करते हैं. कल्पवास का मुख्य उद्देश्य आत्मा की शुद्धि और मानसिक शांति प्राप्त करना है.

विश्व की ये पावरफुल महिलाएं भी महाकुंभ में होंगी शामिल 

महाकुंभ में दुनियाभर से बड़ी-बड़ी हस्तियों और प्रभावशाली महिलाओं का आगमन हो रहा है, जिनमें से कई महिलाएं संगम में स्नान करेंगी और यहां के धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनेंगी. मशहूर समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति भी महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाएंगी. उनके ठहरने के लिए उल्टा किला के पास विशेष रूप से एक कॉटेज तैयार किया गया है.

वहीं, उद्योगपति सावित्री देवी जिंदल, स्वामी अवधेशानंद और चिदानंद मुनि के शिविरों में ठहरने की योजना बना रही हैं. फिल्म अभिनेत्री और राजनेता हेमा मालिनी भी महाकुंभ में भाग लेंगी और जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के शिविर में ठहरने की योजना बनाई है. इन महिलाओं के महाकुंभ में आने से यह आयोजन और भी गौरवपूर्ण बन जाएगा, और उनके धर्म और आध्यात्मिकता के प्रति गहरे लगाव को भी दर्शाता है.

See also  UP NEET PG काउंसलिंग 2024: तीसरे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी, जानिए कहां से कर सकेंगे डाउनलोड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Makar Sankranti Rashifal 2025 : मकर संक्रांति पर बने हैं कई दुर्लभ योग, करियर में इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्‍छे दिन, कारोबार में कमाई के साथ मिलेगा सम्‍मान
Next Article निकाय चुनाव: मेयर प्रत्याशी के लिए 20 हजार, पार्षद के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया का प्रतिभा सम्मान समारोह

By
Prem Soni
9 months ago

तीन शिक्षक सस्पेंड:चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, व्याख्याता, प्रधान पाठक सहित तीन सस्पेंड

By
babaji@nimble
1 year ago

UP NEET PG काउंसलिंग 2024: तीसरे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी, जानिए कहां से कर सकेंगे डाउनलोड

By
Prem Soni
1 year ago

B.Tech की यहां से ली डिग्री, फिर मिली मैनेजमेंट ट्रेनी की नौकरी, अब SAIL में संभाल रहे ये अहम पद

By
Prem Soni
1 year ago

IIT, IIM ही नहीं, इस कॉलेज से भी मिलता है एक करोड़ से ज्यादा का पैकेज, 100% प्‍लेसमेंट

By
Prem Soni
1 year ago

इग्नू दिसंबर टर्म एंड एग्जाम रिजल्ट का हुआ एलान, ignou.ac.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

By
Prem Soni
1 year ago

AIIMS नई दिल्ली में होगी हजारों पदों पर भर्ती,​ शुरू हुई आवेदन प्रोसेस, पढ़ें डिटेल्स

By
Prem Soni
1 year ago

अगले पांच सालों में इन सेक्टरों में आएंगी 17 करोड़ नौकरियां, जानिए कौन सी होंगी वो नौकरी

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: महाकुंभ में साध्वी बनकर रहेंगी Apple को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी, जानिए उनके पास कौन-कौन सी हैं डिग्री?
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?