Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होली पर भारी बवाल, सैंथिया में 17 मार्च तक के लिए इंटरनेट सस्पेंड
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होली पर भारी बवाल, सैंथिया में 17 मार्च तक के लिए इंटरनेट सस्पेंड
देश

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होली पर भारी बवाल, सैंथिया में 17 मार्च तक के लिए इंटरनेट सस्पेंड

Prem Soni
Last updated: March 15, 2025 7:32 am
Prem Soni
12 months ago
Share
SHARE

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हिंसा की घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने 17 मार्च यानी कि सोमवार तक सैंथिया शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। इंटरनेट सेवाओं को 14 मार्च से ही निलंबित करने का आदेश जारी हो गया था। बता दें कि यह हिंसा सैंथिया शहर में होली के के दौरान हुई थी, जहां कथित तौर पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थीं।

Contents
  • सैंथिया में क्यों सस्पेंड किया गया इंटरनेट
  • 17 मार्च की सुबह 8 बजे तक वैध रहेगा आदेश
  • बीजेपी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
  • ‘पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमले बढ़ते गए’

CG : मैनपाट पर्यटन स्थल में आगजनी, झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर राख

सैंथिया में क्यों सस्पेंड किया गया इंटरनेट

प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सैंथिया में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत, किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा भेजे गए या प्राप्त किए गए संदेशों को, जो किसी खास विषय या वर्ग से संबंधित हैं, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों को रोकने के लिए अस्थायी रूप से प्रसारित नहीं किया जाएगा। हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि वाइस कॉल और SMS पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

17 मार्च की सुबह 8 बजे तक वैध रहेगा आदेश

आदेश के मुताबिक, जिन पंचायतों में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें सैंथिया, हटोरा, मठपालसा, हरिसरा, दरियापुर और फुलुर शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि यह आदेश 14 मार्च से तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 17 मार्च की सुबह 8 बजे तक वैध रहेगा। इस अवधि के दौरान अखबारों के प्रकाशन और प्रसार पर भी कोई रोक नहीं लगाई गई है ताकि सूचना के प्रसार में किसी तरह की बाधा न आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीरभूम में पथराव की घटना के बाद प्रभावित इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

See also  सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर लौटीं, मुस्कान के साथ किया स्वागत

होली की रात BJP नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने दी थी धमकी

बीजेपी ने ममता सरकार पर साधा निशाना

बीरभूम में पथराव की घटना के बाद बीजेपी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने X पर पोस्ट किया, ‘बीरभूम में होली मनाने पर हिंदुओं पर हमला! ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल बांग्लादेश जैसा होता जा रहा है। कल नानूर विधानसभा क्षेत्र के किरनाहर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले अनईपुर गांव में डोल पूर्णिमा और होली के भव्य उत्सव के दौरान एक हिंसक हमला हुआ। इस हमले का नेतृत्व एक स्थानीय तृणमूल पंचायत सदस्य ने किया, जहां मुसलमानों ने “जय श्री राम” का नारा लगाने पर हिंदुओं को निशाना बनाया और यहां तक ​​​​कि सवाल किया, “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यह नारा लगाने की?” (जैसा कि वीडियो में सुना जा सकता है)।’

‘पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमले बढ़ते गए’

मालवीय ने X पर अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमले बढ़ते गए और हिंसा को रोकने के बजाय, कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने हमलावरों को बचाने का काम किया। घटना के वीडियो में हिंदुओं का दावा है कि पुलिस के मूकदर्शक बने रहने के दौरान उन पर हमला किया गया।’ उन्होंने सवाल किया कि ‘क्या गृह मंत्री ममता बनर्जी बता सकती हैं कि परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद करने का क्या औचित्य था? आखिर कौन गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल है?’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG : मैनपाट पर्यटन स्थल में आगजनी, झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर राख
Next Article अंतरिक्ष से वापसी करेंगी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर! SpaceX ने लॉन्च किया मिशन
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होली पर भारी बवाल, सैंथिया में 17 मार्च तक के लिए इंटरनेट सस्पेंड
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?