रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवगठित प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान नए अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी ने अपनी टीम के साथ आगामी कार्यकाल की चेंबर गतिविधियों की जानकारी दी।
BIG BREAKING: मोदी सरकार कराएगी जातिगत जनगणना, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरडिया, उपाध्यक्ष श्री राजू भाई तारवानी, श्री अशोक अग्रवाल, श्री लोकेश चंद्रकांत जैन, मंत्री श्री आकाश अमर धावना, श्री भरत पमनानी और श्री दिलीप इसरानी शामिल रहे।
चेंबर की ओर से राजेश वासवानी ने इस मुलाकात की जानकारी दी और बताया कि मंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे व्यापारिक समुदाय को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


