Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 06 March 2025: इन राशियों के जीवन में आज आएंगी खुशियां, ये दिन है बेहद खास, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 06 March 2025: इन राशियों के जीवन में आज आएंगी खुशियां, ये दिन है बेहद खास, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 March 2025: इन राशियों के जीवन में आज आएंगी खुशियां, ये दिन है बेहद खास, पढ़ें आज का राशिफल

Prem Soni
Last updated: March 6, 2025 4:07 am
Prem Soni
12 months ago
Share
SHARE

06 March 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
  • मेष राशि 
  • वृष राशि 
  • मिथुन राशि  
  • कर्क राशि 
  • सिंह राशि 
  • कन्या राशि 
  • तुला राशि 
  • वृश्चिक राशि 
  • धनु राशि 
  • मकर राशि 
  • कुंभ राशि 
  • मीन राशि 

मेष राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आज समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि 

आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर के बीच अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझनें दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आप प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे। घर के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि  

आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, बिजनेस को बढाने के लिए बेहतर फैसले लेंगे। साथ ही व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लेंगे। आज आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3
See also  Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर मूलांक के अनुसार खरीद लें ये चीजें, मिलने लगेगा किस्मत का साथ

कर्क राशि 

आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी, नई पोस्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी, आप भी इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। किसी कार्य योजना के कारण आपको यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आयी समस्याओं को अपनी समझदारी से दूर कर लेंगे। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। आज आज आप ऑनलाइन नया काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि 

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 2
See also  Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: सिंह राशि वालों को आज वाहन चलाते समय बरतनी होगी सावधानी, इन्हें व्यापार में मिलेगा अच्छा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

तुला राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा, इससे आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आप आपनी मेहनत से अच्छा धन कमाने में सफल होंगे। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी। घर के किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सेहत रोज की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि 

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ के स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आज आप ऑफिस में अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से खुशियाँ आएंगी। लोग आपको बधाई देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए है।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 5
See also  Laddu Gopal Bhog : घर में हैं लड्डू गोपाल तो गर्मी के मौसम में इन 5 चीजों का लगाएं भोग

मकर राशि 

आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे, लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं। बच्चे अपने जरुरत का सामान खरीदने के लिए आपसे कह सकते है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि 

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि 

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की नाकाम कोशिश कर सकता है। प्रशासनिक पद पर कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का ट्रांसफर उनके मन पसंद जगह पर होगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 2
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेंदुए का खौफ : घर में घुसा तेंदुआ, पकड़ने में वन विभाग का जाल हुआ फेल
Next Article रायपुर: हादसे में क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार से बीयर बोतलें और बेसबॉल बैट बरामद
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़
एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा
Blog छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

Mangalwar Upay: घर को बचाना चाहते हैं नकारात्मकता और बुरी नजर से? मंगलवार के ये 4 उपाय आएंगे आपके बेहद काम

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 13 May 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ज्येष्ठ माह का पहला दिन, यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा की रात्रि में इन 4 स्थानों पर जलाएं दीपक, कर्ज से होंगे मुक्त, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: आज वैशाख पूर्णिमा के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Raviwar Upay: रविवार को आजमाएं ये आसान उपाय, हर समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: इन राशि वालों के लिए धन लाभ का बन रहा है प्रबल योग, सभी योजनाएं होंगी पूरी, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By
Prem Soni
10 months ago

Shaniwar Upay: शनि देव के ये मंत्र आपको दिलाएंगे हर पीड़ा से छुटकारा, शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय

By
Prem Soni
10 months ago

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: आज राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कारोबार में भी मिलेगा लाभ

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: Aaj Ka Rashifal 06 March 2025: इन राशियों के जीवन में आज आएंगी खुशियां, ये दिन है बेहद खास, पढ़ें आज का राशिफल
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?