Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: 14 की उम्र में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस, पूर्व PM के बेटे से रचाई शादी, एक्टिंग छोड़ अब कर रही हैं ये काम
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > मनोरंजन > 14 की उम्र में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस, पूर्व PM के बेटे से रचाई शादी, एक्टिंग छोड़ अब कर रही हैं ये काम
मनोरंजन

14 की उम्र में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस, पूर्व PM के बेटे से रचाई शादी, एक्टिंग छोड़ अब कर रही हैं ये काम

Prem Soni
Last updated: February 5, 2025 11:38 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

नमृता शिरोडकर से लेकर गायत्री जोशी तक, फिल्मी दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां आईं जिन्होंने प्यार और परिवार की खातिर अपने अच्छे-खासे फिल्मी करियर को छोड़ दिया। फिल्में छोड़ने के अपने फैसले से इन अभिनेत्रियों ने अपने फैंस को चौंकाया भी और निराश भी कर दिया। आज ये अभिनेत्रियां अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रहीं राधिका कुमारस्वामी भी ऐसा ही नाम हैं, जिन्होंने प्यार और परिवार की खातिर एक्टिंग से दूरी बना ली। राधिका कुमारस्वामी ने कन्नड़ फिल्मों से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और जब 14 साल की थीं, तभी उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था, लेकिन फिर उन्होंने अपने एक फैसले से सबको हैरान कर दिया था।

राधिका कुमारस्वामी की डेब्यू फिल्म
राधिका कुमारस्वामी ने 2002 में कन्नड़ फिल्म ‘नीला मेघा शमा’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। जब उन्होंने एक्टिंग जगत में कदम रखा, उन्होंने 9वीं क्लास पूरी की थी। उन्होंने विजय राघवेंद्र के साथ ‘निनगागी’, शिवकुमार स्टारर ‘तवरिगे बा तांगी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया, दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुईं, लेकिन राधिका ने अपने सुपरहिट करियर की जगह अपने प्यार को चुना और अपनी प्रेम कहानी से पूरे कर्नाटक में भूचाल मचा दिया था।

राधिका कुमारस्वामी के पहले पति
राधिका कुमारस्वामी ने साल 2006 में एच डी कुमारस्वामी से शादी की, जिसने सियासी जगत में हलचल मचा दी। एक्ट्रेस ने इससे पहले एक बड़े बिजनेसमैन रतन कुमार से शादी की थी। लेकिन, 2002 में रतन कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। फिर उन्होंने अपने से 27 साल बड़े शख्स को अपना जीवनसाथी बनाया। फिर 2010 में खबर आई कि राधिका ने प्रसिद्ध राजनीतिक हस्ती और पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी के साथ शादी कर ली है। इस खबर ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी थी।

See also  आपस में बुरे भिड़े बिग बॉस-18 के दो धाकड़ कंटेस्टेंट, लोगों को करना पड़ा बीच-बचाव, शो में भी हुआ था टकराव

27 साल बड़े एचडी कुमारस्वामी से की शादी
इसके बाद राधिका ने खुद इस खबर की पुष्टी की कि उन्होंने 2006 में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम शमिका है। शादी के समय एचडी कुमारस्वामी 47 साल के थे और राधिका मात्र 20 साल की। लेकिन, इस मामले को लेकर तब विवाद शुरू हो गया जब राधिका के पिता ने इस शादी को लेकर नाराजगी जाहिर की। एचडी कुमारस्वामी से शादी करके राधिका उनकी दूसरी पत्नी बनीं। कुमारस्वामी की पहली शादी 1986 में हुई थी।

प्रोड्यूसर बनीं राधिका कुमारस्वामी
राधिका कुमारस्वामी ने अपने फिल्मी करियर में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और फिर प्रोड्यूसर बन गईं। राधिका अब बिजनेस की दुनिया का एक सफल नाम हैं। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 2012 में पहली फिल्म बनाई, जिसका नाम ‘लकी’ है। अब राधिका एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कर्नाटक के पूर्व सीएम से शादी के बाद राधिका करोड़ों मालकिन बन चुकी हैं उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपये है जबकि एचडी कुमारस्वामी के पास 181 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

FacebookLinkedInWhatsAppXShare

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रियंका चोपड़ा को सताई बेटी मालती की चिंता, कैमरे के फ्लैश से लाडली को यूं बचाती दिखीं देसी गर्ल
Next Article ‘पत्नी के कहने पर बेटे अपने मां-बाप को छोड़ दें, भारत में ऐसी प्रथा नहीं’… छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, तलाक का था मामला
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

‘मेरा एक मुक्का काफी है’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कंगना को दी धमकी, भड़के फैंस ने चखाया मजा

By
Prem Soni
10 months ago

‘बुजदिल राक्षस…’ अमिताभ बच्चन ने पहलगाम हमले पर आखिरकार तोड़ दी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर लिखी ये बात

By
Prem Soni
10 months ago

‘लगता है…अब हम ही छुड़ाएंगे’, भारत-पाक तनाव के बीच, बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने लिए इमरान खान के मजे

By
Prem Soni
10 months ago

‘अब काम मांगने भारत मत आना…’ ऑपरेशन सिंदूर को ‘कायरतापूर्ण’ कहने वाली एक्ट्रेस पर भड़का एक्टर, दी चेतावनी

By
Prem Soni
10 months ago

‘औकात नहीं है…’, मुंह खोलते ही इन पाकिस्तानी सितारों को पड़ी लताड़, हानिया से माहिरा तक का नाम शामिल

By
Prem Soni
10 months ago

भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइल तो हाई हुआ बॉलीवुड का जोश, सामने आ रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

By
Prem Soni
10 months ago

ट्रंप प्रशासन ने किया ऐलान, कहा ‘अवैध प्रवासी देश छोड़ें 1,000 अमेरिकी डॉलर भी ले जाएं’

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: 14 की उम्र में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस, पूर्व PM के बेटे से रचाई शादी, एक्टिंग छोड़ अब कर रही हैं ये काम
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?