
✨महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन द्वारा विशेष सम्मान समारोह✨
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जब बहनों की सुरक्षा और सम्मान की बात उठी, तब गुढ़ियारी थाना प्रभारी श्रीमान बी.एल. चन्द्राकर सर और उनकी पुलिस टीम ने समाज में संवेदनशीलता और सेवा का जो अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।
महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन ने इस सराहनीय कार्य और उत्कृष्ट सेवा भाव के लिए थाना प्रभारी श्रीमान बी.एल. चन्द्राकर सर का सम्मान किया। यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान सुशील मालिक जी के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन की जिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, मुकेश गायकवाड़, और डॉ. आरती जैन सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था संभालने वाला विभाग नहीं, बल्कि समाज की रक्षा, बहनों की सुरक्षा और जनता के विश्वास का सच्चा प्रहरी है। जिस संवेदनशीलता से पुलिस ने बहनों की भावनाओं का सम्मान किया है, वह समाज के हर नागरिक के दिल को छू जाता है।
महिला सुरक्षा संगठन हृदय से आभार व्यक्त करता है और विश्वास दिलाता है कि संगठन और पुलिस विभाग मिलकर समाज में सुरक्षा, विश्वास और सम्मान की नई परंपरा कायम करेंगे।
🙏यह कदम न केवल यादगार है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।🙏
🇮🇳 जय हिंद, जय भारत 🇮🇳


