Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें क्यों मच रही हलचल
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें क्यों मच रही हलचल
देश

दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें क्यों मच रही हलचल

Prem Soni
Last updated: February 11, 2025 11:39 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के भविष्य पर संकट मंडराने के कयास लगाए जा रहे थे. मंगलवार (11 फरवरी, 2025) को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने आप नेताओं की बैठक बुलाई, जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कई नेताओं का कहना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जल्द ही गिर सकती है इसलिए मीटिंग की जा रही है.

आज अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी AAP विधायकों की मीटिंग बुलाई. अचानक बैठक बुलाए जाने के सवाल पर AAP नेताओं का कहना है कि यह रेगुलर मीटिंग है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के दावे इस बात को हवा दे रहे हैं कि पंजाब में कुछ ठीक नहीं है.

कांग्रेस नेताओं के क्या हैं दावे?
कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार (10 फरवरी) को दावा किया कि पंजाब में मध्यावधि चुनाव हो सकता है, क्योंकि दिल्ली में चुनावी हार के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ देंगे. उन्होंने कहा, ‘AAP के कई विधायक अलग-अलग दलों के संपर्क में हैं.’ हालांकि सुखजिंदर ने यह भी कहा कि वह कांग्रेस आलाकमान से आग्रह करना चाहेंगे कि वह आप के विधायकों और मंत्रियों को अपने साथ लेने से बचें.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने तो यह तक कह दिया कि AAP के 30 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. मंगलवार (11 फरवरी) को कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा कि यह उनकी पार्टी की अंदरूनी कलह है. अरविंद केजरीवाल दिल्ली हार चुके हैं तो अब पंजाब को अपने कंट्रोल में पूरी तरह से लेने की कोशिश में लगे हुए हैं.

See also  पिता IPS, खुद बड़ी एक्ट्रेस, अब एयरपोर्ट से 14 किलो सोना के साथ गिरफ्तार, जानें कौन हैं रान्या राव

जब कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी से इस बारे में पूछा गया कि क्या आप विधायक कांग्रेस में आ सकते हैं तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी को तोड़ने में विश्वास नहीं रखती है. यह काम बीजेपी का है.

बीजेपी नेता क्या बोल रहे?
बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह सोमवार (10 फरवरी) को एक कार्यक्रम में यह कहते सुने गए कि पंजाब में AAP सरकार कभी भी गिर सकती है, वहीं, मंगलवार को बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि वहां भगदड़ मचने वाली है. भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल को डर है कि दिल्ली की तरह पंजाब की सरकार भी न चली जाए इसलिए असफल कोशिश कर रहे हैं.’

केजरीवाल की मीटिंग पर AAP नेताओं की सफाई
पंजाब सरकार में मंत्री बलजीत कौर ने कहा, ‘केजरीवाल जी हमेशा हमारी मीटिंग लेते रहते हैं. समय-समय पर हम सभी विधायक, मंत्री, कार्यकर्ता इसी तरह मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने की बात करते हैं. इसी मुद्दे पर आज भी बात होगी. यह हमारी रूटिन प्रकिया है. पंजाब में भगवंत मान सरकार को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है.’

पंजाब के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा, ‘हमारी हर दूसरे-तीसरे महीने मीटिंग होती है. हमारी सरकार पर कोई सवाल नहीं खड़े हो रहे हैं. सब कुछ सही है.’ AAP के 30 विधायकों के कांग्रेस से संपर्क वाले प्रताप बाजवा के दावे पर उन्होंने कहा, ‘वह तो कुछ भी कहते रहते हैं. वह पहले अपने भाई को तो बीजेपी से लेकर आ जाएं.’

आम आदमी पार्टी के पंजाब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है. पंजाब में भगवंत मान जी के नेतृत्व में आप सरकार अच्छा कर रही है. केजरीवाल जी राष्ट्रीय संयोजक है, इसलिए वह पार्टी विधायकों से मिलते रहते हैं.

See also  Team India के खिलाड़ियों के मोबाइल फोन की डिटेल आई सामने, कैमरे के सामने हुआ ये सारा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान
Next Article एक साल में अल्पसंख्यकों के खिलाफ 1165 नफरती भाषण, BJP शासित राज्यों में 80% मामले; रिपोर्ट में खुलासा
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: दिल्ली के बाद पंजाब भी जाएगा? AAP विधायकों के अलग-अलग दलों में जाने के दावे; जानें क्यों मच रही हलचल
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?