गरियाबंद से बड़ी राजनीतिक-सामाजिक पहचान – अजय रोहरा बने प्रदेश उपाध्यक्ष
गरियाबंद जिले के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अजय रोहरा को पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पूरे गरियाबंद जिले में हर्ष और गौरव का माहौल है। महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी जी व अध्यक्ष अमर गीदवानी की अनुशंशा पर यह पद दिया गया
महापंचायत की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा जारी निर्णय के अनुसार, अजय रोहरा को संगठन विस्तार, समाज को एकजुट करने तथा युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सक्रिय कार्यशैली, समाज के प्रति निरंतर समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति के बाद अजय रोहरा ने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी का अवसर है। वे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में सिंधी समाज को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा सशक्तिकरण के लिए ठोस कार्य करेंगे।
महापंचायत के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने अजय रोहरा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।
गरियाबंद से प्रदेश स्तर तक पहुंची यह जिम्मेदारी जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। यह सारी जानकारी महासचिव जीतू बड़वानी जी ने बताया



