रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित होने वाले भव्य “सिंधीयत जो मेलो” के लिए कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंचायत के संरक्षक श्री अमर परवानी को औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर पंचायत के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी और समाज के इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सिंधीयत जो मेलो का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को रायपुर में किया जाएगा, जिसमें सिंधी समाज की संस्कृति, परंपरा, खान-पान और कला का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।
निमंत्रण स्वीकार करते हुए अमर परवानी ने कहा कि सिंधी समाज की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और यथासंभव उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मेला समाज को एक मंच पर जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जिसमे मुख्य रूप से पंचायत केप्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी महासचिव बलराम आहूजा प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज प्रदेश सचिव अमर चंदनानी युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला व अमित उदासी उपस्थित हुए



