Bihar Teacher Bharti: चुनाव से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 80 हजार शिक्षकों की बहाली करने की घोषणा की है. इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. उन्होंने इसके बारे में एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी है. सम्राट चौधरी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, क्योंकि एनडीए सरकार राज्य में रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह पहल राज्य के शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. सरकार का यह कदम न केवल युवाओं को प्रोत्साहित करेगा बल्कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को भी एक नई दिशा देगा. सरकार की यह घोषणा राज्य के शिक्षा क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास है. बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
सम्राट चौधरी के इस घोषणा से स्पष्ट है कि एनडीए सरकार रोजगार सृजन और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह घोषणा सरकार की योजनाओं और प्राथमिकताओं को दर्शाती है.


