बड़ी नियुक्ति – छत्तीसगढ़ सिंधी समाज में नई जिम्मेदारी
रायपुर | बाबाजी न्यूज़
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है।
संस्था के अध्यक्ष अमर गीदवानी की अनुशंसा पर तथा महासचिव जीतेन्द्र बड़वानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बिहारी होतवानी को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी होतवानी की नियुक्ति को समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकता को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
बाबाजी न्यूज़ – नज़र सब पर
(छत्तीसगढ़ में सबसे तेज़ और भरोसेमंद सामाजिक खबर)



