रायपुर : छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार कल 3 मार्च को आम बजट पेश करेगी. इसके पहले आज रविवार को विष्णु कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है. जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं.
Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें 02 मार्च 2025 का दैनिक राशिफल
3 मार्च को पेश होगा बजट
छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कल 3 मार्च को महत्वपूर्ण दिन है. सोमवार को प्रदेश का आम बजट पेश होगा. प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे. इस बजट को लेकर प्रदेश वासियों की निगाहें टिकी हुई हैं. इसके पहले आज 2 मार्च को विष्णु कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी. जिसमें किसानों युवाओं, महिलाओं के लिए कई महत्पूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं.
मीटिंग से पहले अंबिकापुर जाएंगे CM
सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की मीटिंग होगी. बजट से पहले कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.कैबिनेट में बजट को आख़िरी अनुमोदन और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं.सीएम साय कैबिनेट की बैठक के पहले अंबिकापुर नगर निगम महापौर और पार्षद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस रायपुर लौटेंगे. जहां कैबिनेट की मीटिंग लेंगे. कल पेश होने वाले बजट को लेकर सरकार ने खास तैयारियां की हुई हैं. माना जा रहा है कि साय सरकार दूसरा बजट छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बेहद खास होगा.


