Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: CG पुलिस ने छापेमारी कर महादेव सट्टा एप से जुड़े 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों को किया गिरफ्तार, 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन का खुलासा
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > क्राइम > CG पुलिस ने छापेमारी कर महादेव सट्टा एप से जुड़े 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों को किया गिरफ्तार, 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन का खुलासा
क्राइमछत्तीसगढ़

CG पुलिस ने छापेमारी कर महादेव सट्टा एप से जुड़े 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों को किया गिरफ्तार, 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन का खुलासा

Prem Soni
Last updated: April 16, 2025 1:09 pm
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

रायपुर : ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. महादेव सट्टा एप के जरिए देशभर में फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 अंतर्राज्यीय समेत कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी महादेव एप के पैनलों L 95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 के जरिए कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में बैठकर सट्टा चला रहे थे. सभी सटोरिये IPL 2025 के सीजन में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे.

Contents
  • 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन
  • कैसे हुई कार्रवाई?
  • आईपीएल 2025 में अब तक 17 मामलों में 41 गिरफ्तार
  • गिरफ्तार आरोपियों के नाम

छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ : CM विष्णुदेव साय

इस कार्रवाई में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के एक-एक और छत्तीसगढ़ के 6 सटोरिए शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे कुल 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़ी 3 कॉपियां बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है.

आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7 एवं बीएनएस की धाराएं 318(4), 61(2), 112(2), भारतीय तार अधिनियम 25सी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. साथ ही आगे धारा 336, 338, 340 बीएनएस भी जोड़ी जा रही है.

BREAKING: राजधानी के थाने से भागा अंतरराज्यीय तस्कर, मादक पदार्थ रखने के मामले में हुआ था गिरफ्तार…

See also  HSRP को लेकर परिवहन सचिव ने ली हाईलेवल मीटिंग, लोगों को सुविधा देने रोड मैप तैयार, नंबर प्लेट लगाने जिलों में लगाए जाएंगे कैंप

500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन

आरोपियों ने रकम के लेन-देन के लिए लगभग 500 बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है. इन खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से मंगाई जा रही है और 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.

कैसे हुई कार्रवाई?

पुलिस को 13 अप्रैल को स्थानीय इनपुट मिला, जिसके आधार पर आरोपी निखिल वाधवानी को देवेंद्र नगर इलाके में गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आरोपी से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुए कोलकाता में रेड कार्रवाई करते हुए न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंट से 06 आरोपी और राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्रवाई कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपियों द्वारा महादेव ऐप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था.

DMF घोटाला : कारोबारी की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

आईपीएल 2025 में अब तक 17 मामलों में 41 गिरफ्तार

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने इस आईपीएल सीजन में अब तक 17 मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन मामलों में कुल 72.27 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है. आरोपी Gajanand app, Mr Bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassicÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app जैसे प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपी

See also  CG Police की बड़ी कार्रवाई : कंटेनर में भरकर ओडिशा से यूपी ले जा रहा था गांजा, एक करोड़ के माल के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

पंकज वासवानी – बिलासपुर (छ.ग.)

रवि सजनानी – रायपुर (छ.ग.)

रोशन कुमार ठाकुर – दरभंगा (बिहार)

प्रतीक सोनी – बिलासपुर (छ.ग.)

संदीप अमरानी – कटनी (म.प्र.)

अंकुल मिश्रा – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)

दीपांशु गुप्ता – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)

ताज्जु मसीह – गुरदासपुर (पंजाब), वर्तमान में भिलाई

गुवाहाटी से गिरफ्तार किए गए आरोपी

कुशल साहू – बिलासपुर (छ.ग.)

जीत सिंह – दुर्ग (छ.ग.)

सूजल रूपरेला – रायपुर (छ.ग.)

अनुराग डहरिया – छिंदवाड़ा (म.प्र.)

हरदीप सिंह – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)

भानू सिंह राजपूत – आगरा (उ.प्र.)

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ : CM विष्णुदेव साय
Next Article छत्तीसगढ़ में 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे, CM साय ने की घोषणा
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर

By
Prem Soni
1 week ago

निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने

By
Prem Soni
1 week ago

एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा

By
Prem Soni
1 week ago

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
2 weeks ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 weeks ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
2 weeks ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
2 weeks ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: CG पुलिस ने छापेमारी कर महादेव सट्टा एप से जुड़े 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों को किया गिरफ्तार, 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन का खुलासा
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?