छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला विंग द्वारा 2 अगस्त, शनिवार को “हमारे सपने” थीम के तहत एक भव्य पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता के मार्गदर्शन में नई टीम ने जिम्मेदारी संभाली, जिसमें संरक्षक मीनाक्षी टुटेजा और फुलवासन बाई यादव, अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता श्रीकांत अग्रवाल, सामाजिक सलाहकार सुमन मुथा, रायपुर प्रभारी स्वप्निल मिश्रा, वरिष्ठ सलाहकार आभा मिश्रा, विधिक सलाहकार _सविता गुप्ता सहित 40 अन्य पदाधिकारियों ने भी पदभार ग्रहण किया।
यह आयोजन “हमारे सपने” थीम के साथ महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और नई उम्मीदों का प्रतीक बना।
सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सविता गुप्ता ने कहा की जो जिम्मेदारी चैम्बर ने उन्हें दी है वो उस कसौटी पे खरी उतरेंगी




