गाय धर्म एवं विज्ञान ग्रंथ का हुआ विमोचन
बाबाजी न्यूज़ रायपुर __छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा 2025 हेतु संदर्भ ग्रंथ गाय धर्म और विज्ञान के नवीनतम संस्करण का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी ने अपने निवास में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में किया।
ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने बताया कि गौ की उत्पत्ति की पौराणिक विषयों के साथ साथ उसके दूध,दही,घी ,गोबर,गोमूत्र पर हुए विभिन्न रिसर्च को प्रमाणों के साथ इस ग्रंथ में बच्चों के अध्ययन हेतु संकलित किया गया है साथ ही गौ आधारित कृषि और गौ का पर्यावरणीय महत्व भी विस्तार से समझाया गया है। विभिन्न पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ विश्लेषण को भी समाविष्ट किया गया है।इस ग्रंथ के लेखन में सह संपादक के रूप में डॉ गजेंद्र चंद्राकर, डॉ अमित पाण्डेय एवं भगवताचार्य श्री मनोज पाण्डेय जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संयोजक अन्ना सपारे,मनोज पांडेय, हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा,हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी, अनुज तुलावी,रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे
सुबोध राठी – +919424203501
विक्रम केवलानी – 9329106954



