रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा जयस्तंभ चौक रायपुर में आयोजित होज़मालो कार्यक्रम में सिंधी समाज की एकता और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बृजमोहन अग्रवाल ने झूलेलाल जयंती की शोभायात्रा में शामिल होकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री भी मंच पर मौजूद रहीं। उन्होंने “जय झूलेलाल” का नारा लगाते हुए सभी को जयंती की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने किया लालकृष्ण आडवाणी का स्मरण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत रत्न श्री लालकृष्ण आडवाणी का विशेष स्मरण करते हुए कहा कि सिंधी समाज के इस महान नेता ने राष्ट्रनिर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज का योगदान व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के हर क्षेत्र में अनुकरणीय है।

उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के अलावा, सांसद शदाणी दरबार तीर्थ संत युधिष्ठिर लाल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, महापौर रामू रोहरा, सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, सतीश थोरानी, संजय रहेजा, विक्की लोहाना, तेजकुमार बजाज, दीपक रामनानी, नितिन कृष्णानी, प्रणीत सुंदरानी, सुनील कुकरेजा, मनोहर खत्री, गोल्डी सिदारा, चंदन जैसिंघ, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, रवि ग्वालिनी, मोहन वलयानी, राजेश पोपटानी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
समाज की एकता और संस्कृति का प्रतीक
इस भव्य आयोजन में सिंधी समाज के लोग पारंपरिक परिधानों में सजकर झूलेलाल जयंती की शोभायात्रा में शामिल हुए। जयस्तंभ चौक “जय झूलेलाल” के नारों से गूंज उठा। समाज के बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट रखने और नई पीढ़ी में संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करने में सहायक होते हैं।


