Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: एक्शन मोड में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं की खत्म
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > एक्शन मोड में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं की खत्म
देश

एक्शन मोड में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं की खत्म

Prem Soni
Last updated: February 21, 2025 6:26 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री पहले दिन से ही एक्शन मोड में दिख रहे हैं. शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही सीएम रेखा गुप्ता ने अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. उस बैठक में दिल्ली से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों को मिल रही व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाओं को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने उन अधिकारियों को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया है जिन्हें पहले की सरकार ने कहीं और नियुक्त किया हुआ था. इन तमाम अधिकारियों को तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है. आपको बता दें कि कई सारे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे बोर्ड कारपोरेशन में भेजा गया था.

Contents
  • सप्ताहभर पहले मांगी गई थी स्टाफ की जानकारी
  • कैग की रिपोर्ट भी जल्द होगी सार्वजनिक
  • अब जानिए पहली कैबिनेट बैठक के फैसले

Shukrawar Upay: सौभाग्य में बढ़ोतरी और तरक्की के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, धन की देवी की मिलेगी खास कृपा

सप्ताहभर पहले मांगी गई थी स्टाफ की जानकारी

बताया जा रहा है कि सप्ताह भर पहले ही सभी विभागों से पूर्व सरकार की ओर से कॉंट्रैक्ट और व्यक्तिगत स्टाफ़ की जानकारी मांगी गई थी, अब उनको मूल विभाग में लौटने को कहा गया है. दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक हुई. कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘आयुष्मान भारत’ योजना को लागू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. कैग रिपोर्ट को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.

See also  ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से कांपा पाकिस्तान, एक क्लिक में जानें अब तक का पूरा घटनाक्रम

कैग की रिपोर्ट भी जल्द होगी सार्वजनिक

उन्होंने बताया कि कुल 14 कैग रिपोर्ट लंबित थीं, जिनमें से कई रिपोर्टों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं. जब ये रिपोर्टें सार्वजनिक होंगी, तो कई बड़े खुलासे सामने आएंगे, जो आम आदमी पार्टी की सरकार की कार्यशैली और विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे. गुरुवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई. इसके बाद क्रमशः प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह ने शपथ ली.

रायपुर संभाग आयुक्त की बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर कावरे ने PIT NDPS एक्ट के तहत 9 अपराधियों को भेजा जेल

अब जानिए पहली कैबिनेट बैठक के फैसले

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट मीटिंग हुई, उसमें हमने मुख्यतः दो बड़े एजेंडे पर चर्चा करते हुए उन्हें पास किया.

  • दिल्ली में आयुष्मान योजना को हमने सर्वसम्मति से पारित किया है. इसके तहत 5 लाख का टॉपअप दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार देगी, जो कि जल्द ही लागू किया जाएगा.
  • पिछली सरकार ने सीएजी की 14 रिपोर्ट सदन में पेश नहीं की थी. सदन की पहली बैठक में उन रिपोर्ट्स को पेश किया जाएगा.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Shukrawar Upay: सौभाग्य में बढ़ोतरी और तरक्की के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, धन की देवी की मिलेगी खास कृपा
Next Article हाथरस भगदड़ में 121 मौतों पर भोले बाबा को क्लीन चिट, न्यायिक आयोग ने पुलिस और आयोजकों को बताया जिम्मेदार
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
1 month ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: एक्शन मोड में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं की खत्म
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?