Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘नगर सुराज संगम’ कार्यशाला का किया शुभारंभ, विकास की रणनीति पर होगा मंथन
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘नगर सुराज संगम’ कार्यशाला का किया शुभारंभ, विकास की रणनीति पर होगा मंथन
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘नगर सुराज संगम’ कार्यशाला का किया शुभारंभ, विकास की रणनीति पर होगा मंथन

Prem Soni
Last updated: May 5, 2025 8:13 am
Prem Soni
10 months ago
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आज नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला ‘नगर सुराज संगम’ का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने किया। इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्य, आयुक्त एवं वरिष्ठ अभियंता भाग ले रहे हैं। बता दें कि कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना के लिए दिशा-निर्देश देना है। इसमें नगरीय प्रशासन विभाग और SUDA की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने सभी महापौरों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यशाला की शुरुआत करते हुए कहा कि “बड़े-बड़े भवन बनाने से विकास नहीं होता। एक-एक चीज पर योजना बनाकर, उसकी उपयोगिता और आवश्यकता को समझकर विकास करना होता है।” उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से लें क्योंकि शहर के हर गली, कण और व्यक्ति से उनका सीधा जुड़ाव है।

रील का चक्कर है बाबू भैया! जान जोखिम में डालकर युवक ने तांदुला डेम पर चढ़ाई बाइक

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री साव ने जल संकट की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, “जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, रेन हार्वेस्टिंग को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पा रहे हैं। इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।” उन्होंने बताया कि सरकार पुराने कुओं का सर्वे कर जल संरक्षण की दिशा में कार्य योजना बनाएगी, साथ ही हर घर में नल जल पहुंचाने और मोहल्लों में टैंक और सेवा केंद्र स्थापित करने का संकल्प लिया गया है।

See also  CG विधानसभा का बजट सत्र 2025 आज से

शहरों में विविधता और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि “हम ‘सरकार तुंहर द्वार’ की तर्ज पर एक-एक सेवा केंद्र स्थापित करेंगे ताकि आम जनता को नगर निगम के चक्कर न काटने पड़ें।” प्रधानमंत्री आवास योजना और गरीबों के लिए आवास की उपलब्धता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि “गरीबों की भलाई के लिए योजनाएं बनाई जाती हैं, लेकिन उन्हें जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी हम सबकी है।” प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी पर भी उप मुख्यमंत्री साव ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह शहर है, आपदा कभी भी आ सकती है। तालाब और सड़कों की स्थिति देख कर रोना आता है। हमें इन सभी मुद्दों पर ठोस योजना बनाकर कार्य करना होगा।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article समझाइश देना पड़ा महंगा: डॉक्टर पर प्रेमी जोड़े का हमला, सिर पर मारा पत्थर
Next Article ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी और मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने

By
Prem Soni
1 week ago

एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा

By
Prem Soni
1 week ago

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
1 week ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 weeks ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
2 weeks ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
2 weeks ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

प्रेम कुमार सोनी को मिली अहम् जिम्मेदारी पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘नगर सुराज संगम’ कार्यशाला का किया शुभारंभ, विकास की रणनीति पर होगा मंथन
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?