

ग्वालानी की दास्तानें कश्मीर किताब देश की अमूल्य धरोहर…. फूलो देवी नेताम राज्य सभा सांसद।
लेखक ग्वालानी दंपति सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलेंगे अगले हफ्ते।
राज्य सभा सांसद और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम से आज सिविल लाईन स्थित उनके बंगले में लेखक शिव ग्वालानी और पूर्व पार्षद कविता ग्वालानी ने मुलाकात की और उन्हें उनकी किताब दास्तानें कश्मीर भेंट की और ईस किताब के जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर फारुख अब्दुल्ला द्वारा विमोचन किये जाने की जानकारी विस्तार से दी।
ग्वालानी ने राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम को बताया की पहलगाम आतंकी हमले में हिंदू पर्यटकों को बचाने में मारे गये एक मुस्लिम आदिल हुसैन के परिजनों से उनके गांव जा कर उन्होंने मुलाक़ात की है और श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ग्वालानी ने बताया की वे अकेले और पहले हिन्दू दंपति हैं जो वहां तक जा कर अपनी संवेदना प्रभावित परिवार तक पंहुच कर वयक्त किये हैं।
राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम ने ग्वालानी दंपति के ईस कार्य की भूरी भूरी सराहना की ।
लेखक शिव ग्वालानी की ईस किताब को सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा तक पंहुचाने के विषय पर फूलो देवी नेताम ने कहा की __
अगले हफ्ते संसद का सत्र 18 अगस्त से 21 अगस्त तक फिर से लगने वाला है और वे प्रयास करेंगी की ईस सत्र में ग्वालानी की मुलाकात गांधी परिवार से हो और उनकी किताब गांधी परिवार तक पहुँच सके।
प्रियंका गाँधी वाड्रा से मुलाकात करने के लिए ग्वालानी दंपति अगले हफ्ते दिल्ली जा रहे हैं जहाँ संसद भवन जाने के लिए उन्होंने आज आवेदन दिल्ली भेज दिया।
लेखक ग्वालानी ने कहा की प्रियंका गाँधी वाड्रा को दास्तानें कश्मीर किताब भेंट करने का पल एतिहासिक पल होगा। लेखक शिव ग्वालानी ने बताया की दास्तानें कश्मीर किताब को जम्मू कश्मीर ईकानामिकल एलायंस संगठन जिसके बाईस लाख मेम्बर जम्मू कश्मीर में हैं, कश्मीर की हर लायब्रेरी तक पंहुचाने वाली है।
राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम लेखक की पहली किताब के विमोचन के अवसर पर नयी दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब आफ ईंडिया में 16.12.2021 में पुस्तक विमोचन समारोह में विशेष अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर चुकी हैं।


