छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के तत्वावधान में भव्य वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारियां
छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत द्वारा आयोजित भव्य वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पारंपरिक रीति–रिवाजों और धार्मिक विधि-विधान के साथ यह आयोजन पूरे गरिमामय वातावरण में संपन्न किया जाएगा। यह आयोजन पूज्य गोदड़ीवाला धाम देवपुरी मे समस्त भक्तजनों सेवाधारियों के साथ मनाया जा रहा है
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे चाय-बिस्किट के साथ होगी। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे नाश्ता एवं स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।
प्रातः 10 बजे मुकुट-बंधन की रस्म अदा की जाएगी, वहीं 11 बजे जनेऊ मुंडन का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे बारात प्रस्थान होगा और दोपहर 1 बजे प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा।
दोपहर 2 बजे वैदिक विधि से वेदी पूजन संपन्न होगा। इसके बाद संध्या 4 बजे चाय की व्यवस्था रहेगी तथा संध्या 5 बजे विदाई कार्यक्रम के साथ इस वैवाहिक आयोजन का समापन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार और परंपराओं को सशक्त करने का संदेश देता है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।
समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम को और भी गरिमा मिलने की उम्मीद है। यह सारी जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश लालवानी ने दी




