Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: ‘उन्हें अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं’ असम सीएम ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही यह बात
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राजनीति > ‘उन्हें अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं’ असम सीएम ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही यह बात
राजनीति

‘उन्हें अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं’ असम सीएम ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही यह बात

Prem Soni
Last updated: February 2, 2025 6:22 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

शनिवार (1 फरवरी) को पेश हुए यूनियन बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में वाद-विवाद का दौर जारी है. इसी क्रम में बजट को लेकर आई राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है. राहुल गांधी ने बजट को ‘गोलियों के घाव पर बैंड-एड’ जैसा बताया था. इसके जवाब में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि राहुल गांधी को भारत की अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है. केन्द्र सरकार के इस फैसले की हर तरफ तारीफ हो रही है. हालांकि विपक्षी पार्टियों का कहना है कि जिनके पास रोजगार नहीं है, उनके लिए बजट में कुछ नहीं है. विपक्षी दलों का यह भी कहना है कि महंगाई दर को कम करने के लिए बजट में कोई उपाय नजर नहीं आए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तो अपनी प्रतिक्रिया में इस बजट पर तंज कसते हुए यह तक कह दिया कि यह गोलियों से हुए घावों पर बैंड-एड लगाने जैसा है. उन्होंने कहा, ‘वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए एक आदर्श बदलाव की आवश्यकता थी, लेकिन यह सरकार सुधार के विचारों के मामले में दिवालिया हो चुकी है.

’60 साल में 5 लाख की आय भी टैक्स फ्री नहीं कर पाए’
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘कांग्रेस को इस बजट की आलोचना नहीं करनी चाहिए. उन्हें देखना चाहिए कि मिडिल क्लास के लोगों को कितनी मदद पहुंची है. कांग्रेस 60 साल तक के अपने राज में 5 लाख तक की सालाना आय को भी टैक्स फ्री नहीं कर पाई और केन्द्र सरकार ने सीधे 12 तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया.’

See also  दिल्ली चुनाव को त्रिकोणीय बना रहे कांग्रेस के तेवर, ब्रेक लगाने की कोशिश में जुटी AAP; क्यों टली माकन की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

असम सीएम ने कहा, ‘वित्त मंत्री ने न केवल मिडिल क्लास को राहत पहुंचाई बल्कि कई तकनीकों को टैक्स फ्री किया और कई कैंसर की दवाओं पर से भी टैक्स घटाया. राहुल गांधी के बयान राजनीति से प्रेरित हैं, उन्हें देश की अर्थव्यवस्था का ज्ञान बिल्कुल नहीं है.’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘दिल्ली और बिहार चुनाव…’, बजट के बहाने चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा
Next Article सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 400 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, पोंजी स्कीम घोटाले में पांच फर्जी स्कीमों का खुलासा
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

MIC सदस्य अमर गीदवानी का शपथ ग्रहण

By
Prem Soni
11 months ago

Chhattisgarh निकाय चुनाव: देखिए कहां कितनी हुई वोटिंग, नगर निगमों और परिषदों का देखिए वोटिंग परसेंटेज

By
babaji@nimble
1 year ago

CG: कांग्रेस नेताओं की हुई घर वापसी, 18 नेताओं का पार्टी ने निष्कासन किया रद्द, देखिए लिस्ट

By
babaji@nimble
1 year ago

अरविंद केजरीवाल से मीटिंग के लिए कैबिनेट मंत्रियों के साथ कपूरथला हाउस पहुंचे सीएम मान, थोड़ी देर में होगी बैठक

By
Prem Soni
1 year ago

चेकिंग के दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्टर, CSP और SSP बाल-बाल बचे

By
Prem Soni
1 year ago

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, पार्टी कैंडिडेट को लेकर दिया बड़ा बयान

By
Prem Soni
1 year ago

‘देश ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई’, केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

By
Prem Soni
1 year ago

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP-BJP में टकराव! अब ACB की हुई एंट्री, समझें पूरा मामला

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: ‘उन्हें अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं’ असम सीएम ने राहुल गांधी के लिए क्यों कही यह बात
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?