Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: RSS ने कैसे तैयार की दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की जमीन? जानें संघ कार्यकर्ताओं ने क्या-क्या किया
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > छत्तीसगढ़ > RSS ने कैसे तैयार की दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की जमीन? जानें संघ कार्यकर्ताओं ने क्या-क्या किया
छत्तीसगढ़

RSS ने कैसे तैयार की दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की जमीन? जानें संघ कार्यकर्ताओं ने क्या-क्या किया

Prem Soni
Last updated: February 11, 2025 6:13 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भले ही प्रत्यक्ष राजनीति या किसी दल का काम करने का दावा नहीं करता है, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से दूर करने में संघ का बड़ा योगदान है। आरएसएस के जानकार दिलीप देवधर जिन्होंने अब तक आरएसएस पर 46 किताबें लिखी हैं, उनका कहना है कि इस बार नई रणनीति के साथ जो कार्य किया गया, उसमें स्वयंसेवकों को नया अनुभव भी मिला है। हरियाणा विधानसभा के चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जिस रणनीति के तहत कार्य किया गया था, उसी रणनीति से दिल्ली में माइक्रो मैनेजमेंट के तहत कार्य किया गया। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने लोकसभा चुनाव के बाद से ही दिल्ली में तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन पिछले 100 दिनों मे संघ ने इस तरीके से कार्य किया कि आम आदमी पार्टी को सत्ता से दूर होना पड़ा।

Contents
  • 1 लाख से ज्यादा बैठकें आयोजित हुई
  • 4 से 5 लाख स्वयंसेवकों ने काम किया
  • स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी गई थी
  • लोगों को राष्ट्रहित की बातें बताई गईं

1 लाख से ज्यादा बैठकें आयोजित हुई

हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव में सफलता मिलने के बाद RSS एवं उसके सहयोगी संगठनों ने वही फार्मूला दिल्ली में अपनाया है। आरएसएस और उसकी सहयोगी संगठनों ने लगभग 1 लाख से ज्यादा बैठकें दिल्ली में आयोजित की। ये बैठकें 10-15 लोगों के समूह में हुआ करती थी, जिसे टोली बैठक कहा जाता है। संघ के शब्दों में,संघ एवं उसके सहयोगी 36 संगठनों ने छोटी-छोटी टोलियां बनाकर महाराष्ट्र, हरियाणा की तर्ज पर ही दिल्ली चुनाव की बागडोर संभाली। दिल्ली में संघ एवं उसके सहयोगी संगठनों के लगभग चार से पांच लाख स्वयंसेवक चुनावी मैदान में डटे हुए थे। स्वयंसेवकों के पास चुनाव की पूरी वोटरों कि सूची है कि कौन सा वाटर कहां रहता है। पुराने पते के वोटर जो नए पते पर घर शिफ्ट कर चुके हैं उन्हें ढूंढने की जवाबदारी भी संघ और उसके सहयोगी संगठनों ने उठाई थी।

See also  CG : पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा, डंडे और रॉड से बदमाशों ने किए कई वार

4 से 5 लाख स्वयंसेवकों ने काम किया

संघ के जानकार दिलीप देवधर ने बताया कि दिल्ली बचाओ अभियान के बैनर तले शत प्रतिशत मतदान करें और बेहतर दिल्ली बेहतर भारत का नारा दिया गया। दिलीप देवधर ने जानकारी दी कि संघ के 32 के 32 संगठनों ने अपने स्तर पर कार्य किया। हर संगठन ने 7 से 10 लोगों की छोटी-छोटी टोलियां बनाई। लगभग 4 से 5 लाख स्वयंसेवकों ने दिन-रात काम किया। हर सीट के लिए 850 से 900 बैठकों का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पूरा करना किसी भी तरीके से जरूरी था। संघ एवं उसके सहयोगी संगठनों ने लगभग 1 लाख ड्राइंग रूम की बैठक ली। सभी धार्मिक स्थलों पर भी संघ के सहयोगी धार्मिक संगठनों ने बैठकों का आयोजन किया। सुबह, शाम पार्क में भी छोटी-छोटी इकाइयों की बैठक ली गई। दलित बस्तियों को चिन्हित किया गया। संघ के सहयोगी संगठनों के दो-दो हजार कार्यकर्ता वहां पर प्रचार में जुटे हुए थे।

स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग दी गई थी

दिलीप देवधर ने बताया कि संघ के सभी सहयोगी संगठनों ने चुनाव में इंडिपेंडेंट प्रचार को अंजाम दिया। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, सहकार भारतीय, विश्व हिंदू परिषद, मजदूर संघ, किसान संघ जिसका जिसका कैचमेंट एरिया था वहां पर वह कार्य कर रहा था। सभी सहयोगी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सप्ताह में एक बार मिलते थे और अगले हफ्ते की रणनीति तय की जाती थी। मंदिर में काम करने वाला ग्रुप अलग था, दिल्ली में पार्क कल्चर है वहां पर पार्क वाला ग्रुप अलग था, घर में जाकर बात करने वाला ग्रुप वाला था। इनको ट्रेनिंग दी गई थी कि क्या बोलना है क्या नहीं बोलना है। कांग्रेस हिंदू-मुसलमान करेगी लेकिन हमें हिंदू मुसलमान नहीं करना है। इन लोगों को बताया गया था कि अन्ना हजारे के समय जो केजरीवाल थे और आज जो केजरीवाल है उनकी भूमिका बदल चुकी है। कल के और आज के केजरीवाल में जो अंतर है उसको फोकस किया गया। दिल्ली वैश्विक भारत की राजधानी है। दिल्ली भी ग्लोबल हिंदू राष्ट्र की खाड़ी होनी चाहिए, उसका पुराना वैभव प्राप्त करना है। इस लाइन में संघ ने कार्य किया।

See also  CG BREAKING : बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सली मुठभेड़, एक जवान के घायल होने की खबर

लोगों को राष्ट्रहित की बातें बताई गईं

संघ ने प्लान किया था कि लोगों से राष्ट्रहित की बात करनी है और उन व्यक्तियों के घर पर कुछ खाना-पीना नहीं है। सिर्फ अपनी बात उनके सामने रखनी है और जब तक वह मोटिवेट नहीं हो जाते तब तक उनके संपर्क में रहना है। जब लगे कि वह व्यक्ति उनकी बातों से प्रभावित हो चुका है, मोटिवेट हो चुका है, कोई दिखावा नहीं किया जाए, कोई फोटो नहीं खींची जाये, सोशल मीडिया पर नहीं डाला जाये। इस तरीके से संघ ने एक-एक व्यक्ति से संपर्क करना शुरू किया। संघ ने जो माइक्रो मैनेजमेंट शुरू किया था, उसके तहत कोशिश थी कि दूसरी पार्टियां जो भी नैरेटिव सेट करती है उस नैरेटिव को हावी न होने दिया जाए। जनता में भ्रम पैदा ना हो, बुथ मजबूत किया जाए, मतदान प्रतिशत बढाया जाय, अपनी भारतीय विचारधारा और अपनी अस्मिता को तिलांजलि देने वालों को सबक सिखाएं, विश्व पटल पर भारत की आन बान शान बढ़ाने वालों और भारत की बदनामी करने वालों के बीच में अंतर को समझें और मतदान करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फ्रांस-अमेरिका की यात्रा से पहले बोले PM मोदी, ‘अपने दोस्त ट्रंप से मिलने के लिए उत्सुक हूं’
Next Article अरविंद केजरीवाल से मीटिंग के लिए कैबिनेट मंत्रियों के साथ कपूरथला हाउस पहुंचे सीएम मान, थोड़ी देर में होगी बैठक
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने

By
Prem Soni
1 week ago

एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा

By
Prem Soni
1 week ago

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
1 week ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
2 weeks ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
2 weeks ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
2 weeks ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

प्रेम कुमार सोनी को मिली अहम् जिम्मेदारी पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: RSS ने कैसे तैयार की दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की जमीन? जानें संघ कार्यकर्ताओं ने क्या-क्या किया
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?