रायपुर स्थित सिंधु एकता संघ, सिंधी समाज द्वारा शनिवार को कचहरी चौक स्थित गरचा कांप्लेक्स के बाहर चित्रांश उत्सव का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बम-पटाखों की गूंज के साथ हुई, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रमुख अतिथि संजय श्रीवास्तव जी का भी पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिसमें समाज के सदस्यों को स्वल्पाहार एवं मठा वितरित किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक भावना के साथ-साथ सामाजिक एकता का विशेष रूप देखने को मिला।
स्वागत एवं आयोजन में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठजन और युवा सदस्य सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से सुभाष बजाज, चंदू माखीजा, श्याम गजवानी, कुमार बोधवानी, चंदन पंजवानी, सुरेंद्र जेसरानी, सूरज जेठानी, तनेश आहूजा, जानू उदासी, रिक्की जुड़ानी, प्रेम सोनी, योगेश नानवानी, मुकेश पोपटानी, भरत मंधानी, देवेन्द्र माखीजा, महेश वाधवानी, सागर खटवानी, मनोहर नागदेव और शुभम वाधवानी सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के बीच आपसी भाईचारे, श्रद्धा और संस्कृति को बढ़ावा देना था। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।


