बाबाजी न्यूज़ —- रायपुर के संत कँवर राम नगर मे सिंधी समाज के द्वारा उनकी कुलदेवी हिंगलाज माता का मंदिर निर्माण का कार्य किया जा रहा है अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया इसमें छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी ने बताया की यह छत्तीसगढ़ का पहला कुलदेवी का मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है साथ ही वरिष्ठ समाज सेवी अमर चन्दनानी ने बताया


की यह 2 मंजिला होगा इसमें एक हाल का भी निर्माण कराया जा रहा है ताकि यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होतें रहे जिससे समाज मे नई संचार की जागृति हो सके नई पीढ़ी को अपनी कुलदेवी व अपने धर्म संस्कार के बारे मे जानकारी मिलती है


इस कार्यक्रम मे समाज से सभी सेवाधारी मौजूद रहे साथ की पुरी संत कँवर राम नगर की पंचायत की पुरी टीम रही


