Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: मास्टर जी का कारनामा: फर्जी मेडिकल बिल लगाकर किया 30 लाख का फर्जीवाड़ा, DEO ने गठित की जांच टीम, BEO भी संदेह के घेरे में…
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > क्राइम > मास्टर जी का कारनामा: फर्जी मेडिकल बिल लगाकर किया 30 लाख का फर्जीवाड़ा, DEO ने गठित की जांच टीम, BEO भी संदेह के घेरे में…
क्राइमछत्तीसगढ़

मास्टर जी का कारनामा: फर्जी मेडिकल बिल लगाकर किया 30 लाख का फर्जीवाड़ा, DEO ने गठित की जांच टीम, BEO भी संदेह के घेरे में…

Prem Soni
Last updated: May 3, 2025 8:28 am
Prem Soni
10 months ago
Share
SHARE

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिल्हा ब्लॉक स्थित एक स्कूल में शिक्षक ने फर्जी मेडिकल बिल लगाकर 30 लाख का फर्जीवाड़ा किया है. खास बात यह कि मास्टर जी ने चिकित्सा सुविधा के नाम पर ऐसा माइंड खेल खेला है कि शासन से सभी बिल पास भी हो गए. लेकिन भुगतान होने से ठीक पहले ही इस बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हो गया. एक शख्स की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने 2 सदस्यीय जांच समिति का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं. इस फर्जीवाड़े में बिल्हा BEO संदेह के घेरे में है.

Contents
  • जांच समिति गठित
  • BEO पर भी हो सकती है कार्रवाई

शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से गैंगरेप, दोनों आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा

बता दें, यह मामला तब उजागर हुआ जब शिकायतकर्ता धनंजय ने कलेक्टर अवनीश शरण को लिखित शिकायत कर पूरे फर्जीवाड़े की बिंदुवार जानकारी दी. शिकायत पत्र में शिक्षक साधे लाल पटेल पर आरोप लगाया है कि उसने अपने और परिजनों (शिक्षक पत्नी और शिक्षक साला) के नाम पर बड़ी राशि के मेडिकल बिल प्रस्तुत किए, जो फर्जी हैं. लगाए गए कुछ बिल मूलरूप से दूसरे मरीजों के भी हैं, जिनमें छेड़छाड़ कर रकम को भी कई गुना बढ़ाया गया है. इसके अलावा यह भी बताया गया है कि शिक्षक ने जिन तारीखों में खुद को बीमार बताकर इलाज के बिल जमा किए, उन्हीं तारीखों में वह स्कूल में ड्यूटी पर भी उपस्थित थे.

शिकायत में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य:

  • 29 अगस्त 2024: 77,564 रुपये का बिल जमा किया गया, जो कि वास्तव में शिक्षक असीम वर्मा का था.
  • 27 अगस्त 2024: उमाशंकर चौधरी के नाम पर 5.42 लाख का बिल दिया गया, जिसकी मूल राशि मात्र 1.43 लाख थी.
  • एक अन्य बिल: राजकुमारी पटेल के नाम पर 4.03 लाख का प्रस्तुत किया गया, जबकि असल बिल सिर्फ 47,000 का था.
  • 18 जनवरी 2022: स्व. नरेंद्र कुमार चौधरी के नाम से 5.33 लाख का बिल जमा हुआ, जिसकी असली राशि मात्र 32,000 थी.
  • एक और बिल: राजकुमारी पटेल के नाम पर ही 7.32 लाख का अलग से बिल जमा किया गया.
See also  लापरवाही से मौत! इलाज में देरी से सात माह की गर्भवती महिला की गई जान, परिजनों ने जिम्मदारों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग

आरोपी शिक्षक ने इन सभी बिलों को कूटरचित कर शासन को चूना लगाने की कोशिश की है. कई बिलों में नाम बदले गए और असली बिल की राशि को बढ़ाकर जमा किया गया है.

डिप्टी सीएम अरुण साव का औचक निरीक्षण, भारतमाला परियोजना की गुणवत्ता पर दिया जोर

जांच समिति गठित

कलेक्टर द्वारा मामले में जांच के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई है. इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल बैमा नगाई के प्राचार्य SK कश्यप और हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा के लिपिक घनश्याम दुबे को शामिल किया गया है. जांच दल को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

BEO पर भी हो सकती है कार्रवाई

शिक्षा विभाग का कहना है कि बिल्हा में एबीईओ सुनीता ध्रुव बीईओ का काम देख रही हैं. उसी ब्लॉक के पौंसरा संकुल के सीएसी साधेलाल पटेल के खिलाफ फर्जीवाड़ा की शिकायत सामने आई है. आरोप है कि फर्जी मेडिकल बिल लगाकर करीब 30 लाख रुपए का फर्जी मेडिकल बिल लगाया. इस मामले में फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है. बिल्हा BEO के सभी मेडिकल बिल की जांच कराई जा रही है. जिसमें दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से गैंगरेप, दोनों आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा
Next Article रील का चक्कर है बाबू भैया! जान जोखिम में डालकर युवक ने तांदुला डेम पर चढ़ाई बाइक
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़
एक दौड़ साईं झूलेलाल जी के नाम व चंद्र जी रात दो बड़े आयोजन पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा
Blog छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

रायपुर नगर निगम के प्रमुख चौक चौराहो मे पसरा अंधेरा…. नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

By
Prem Soni
5 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनायें देने पहुचे MIC सदस्य व पार्षद अमर गीदवानी

By
Prem Soni
1 week ago

सिन्धु शक्ति संस्था के सर्व सम्मती से अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ समाज सेवी राजू भाई तारवानी

By
Prem Soni
1 week ago

गरियाबंद से प्रदेश उपाध्यक्ष बने अजय रोहरा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत से

By
Prem Soni
1 week ago

तिल्दा से विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
1 week ago

प्रेम कुमार सोनी को मिली अहम् जिम्मेदारी पूज्य छ ग सिंधी सेवा महापंचायत मे

By
Prem Soni
2 weeks ago

विक्रांत शर्मा बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष

By
Prem Soni
2 weeks ago

BTI ग्राउंड मे आयोजित चंद्र जी रात मे शिरकत करने आ रहे है अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार नील रॉकस्टार

By
Prem Soni
2 weeks ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: मास्टर जी का कारनामा: फर्जी मेडिकल बिल लगाकर किया 30 लाख का फर्जीवाड़ा, DEO ने गठित की जांच टीम, BEO भी संदेह के घेरे में…
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?