बाबाजी न्यूज़ रायपुर — आज राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 की केंद्रीय कार्यालय मे खास मीटिंग रखी गई जिसमे सभी की सहमति से संस्थापक डॉ सपना कुकरेजा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे राजा सुरेश बजाज जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई उनकी अनुशंशा से प्रेम सोनी ( संपादक बाबाजी न्यूज़ ) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्पूर्ण जिम्मेदारी दी गई अगले कुछ दिनों मे बाकि की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, दोनों पदाधिकारीयों ने पद मिलने के बाद यही कहा की समाज को एक जुट कर समाज को नई उचाईयों की ओर ले जायेंगे टीम वर्किंग के साथ काम करेंगे कई नए एजेंडे भी लाएंगे समाज मे चल रही कुछ कुरीतियों को मिलकर दूर करेंगे जैसा की यह रास्ट्रीय लेवल की संस्था है वैसे ही राष्ट्रीय स्तर के कार्यों की समीक्षा की जाएगी



