Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ से ली प्रेरणा, यूट्यूब से सीखी डकैती की टेक्निक; बैंक से लूट लिया 13 करोड़ का सोना
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > क्राइम > नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ से ली प्रेरणा, यूट्यूब से सीखी डकैती की टेक्निक; बैंक से लूट लिया 13 करोड़ का सोना
क्राइमदेश

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ से ली प्रेरणा, यूट्यूब से सीखी डकैती की टेक्निक; बैंक से लूट लिया 13 करोड़ का सोना

Prem Soni
Last updated: April 2, 2025 10:12 am
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

कर्नाटक के दावणगेरे पुलिस को एक बड़ी बैंक केस में सफलता हासिल हुई है। दावणगेरे पुलिस ने 6 महीने पहले न्यामति इलाके में एसबीआई बैंक में हुई डकैती मामले का खुलासा किया है। साथ ही मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से बैंक से चुराए गए 17.750 किलो सोने के आभूषण जब्त कर लिए गए हैं।

Contents
  • अक्टूबर 2024 में हुई थी डकैती
  • पुलिस ने 50 किलोमीटर तक सीसीटीवी खंगाली
  • पुलिस ने कई राज्यों में की छानबीन
  • ऐसे पुलिस को लगा पता
  • मनी हाइस्ट और यूट्यूब से सीखी डकैती
  • आर्थिक तंगी से निकलने का बनाया प्लान
  • 30 फीट गहरे कुएं से मिला 15 किलो सोना

अक्टूबर 2024 में हुई थी डकैती

मिली जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर, 2024 को दो दिन के सप्ताहांत बाद, न्यामती एसबीआई बैंक शाखा के अधिकारी यह देखकर हैरान रह गए कि उनके एक स्ट्रांग रूम के लॉकर को गैस कटर से तोड़ा गया था। चोरों ने अंदर घुसने के लिए खिड़की से लोहे की ग्रिल हटा दी थी, लॉकर तोड़कर सोने को लूट लिया था। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए, उन्होंने सीसीटीवी के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया और फोरेंसिक जांच में बाधा उत्पन्न करने के लिए क्राइम जगह पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया।

CG: सीएम साय का बड़ा निर्णय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए ‘जिला निर्माण समिति’ का गठन

पुलिस ने 50 किलोमीटर तक सीसीटीवी खंगाली

इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत न्यामती पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की। आईजीपी, एसपी और फोरेंसिक टीमों सहित टॉप अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का आकलन किया। फिर पुलिस की कई टीमों ने 8 किलोमीटर के दायरे में सघन तलाशी ली, साथ ही 50 किलोमीटर के दायरे से सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की, इतना ही नहीं मोबाइल टावर डंप और अंतरराज्यीय टोल डेटा को खंगाला गया।

See also  पैन कार्ड की तरह अब वोटर आईडी भी होगी आधार से लिंक, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी

पुलिस ने कई राज्यों में की छानबीन

इसके बाद चोरों की सावधानीपूर्वक प्लानिंग के बावजूद, पुलिस ने पिछले बैंक चोरी की कोशिशों के लिंक का पता लगाया, जिसमें होलेहोन्नूर, भद्रावती (अगस्त 2024) में एसबीआई बैंक डकैती का प्रयास भी शामिल है। टेक्निकल सबूतों से पुलिस को यूपी के बदायूं के कुख्यात ककराला गिरोह की ओर इशारा मिला, जो दक्षिण भारत में इसी तरह के अपराधों में संलिप्त रहा है।

नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच पुलिस टीमों ने गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हाई रिस्क ऑपरेशन चलाया,  उन्होंने ककराला गिरोह के 5 सदस्यों गुड्डू कालिया, असलम उर्फ ​​टेंटुन, हजरत अली, कमरुद्दीन उर्फ ​​सरेली बाबू और बाबू सहन को गिरफ्तार किया। इन व्यक्तियों का कर्नाटक में सोना लूटने का इतिहास रहा है। हालाँकि, न्यामती एसबीआई चोरी से उनका कोई सीधा संबंध होने का कोई सबूत न मिलने पर, जांचकर्ताओं ने अपनी जांच जारी रखी।

ऐसे पुलिस को लगा पता

आगे की जांच के दौरान पुलिस को तमिलनाडु से जुड़े संदिग्धों के एक नए गिरोह का पता चला। खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने डकैती के असली मास्टरमाइंड विजय कुमार, अजय कुमार, अभिषेक, चंद्रू, मंजूनाथ और परमानंद को गिरफ्तार कर लिया।

मनी हाइस्ट और यूट्यूब से सीखी डकैती

पुलिस ने बताया कि विजय कुमार और अजय कुमार अपने बहनोई परमानंद के साथ मिलकर कई सालों से न्यामती में मिठाई का कारोबार चला रहे थे, बाकि तीन आरोपी स्थानीय निवासी थे। मास्टरमाइंड विजय कुमार ने 6 महीने से अधिक समय तक डकैती की योजना बनाई थी, जिसके लिए उसने मनी हाइस्ट जैसी टीवी सीरीज से प्रेरणा ली थी और यूट्यूब से चोरी की टेक्निक सीखी थी।

See also  धर्मांतरण कराने वालों को मिलेगी फांसी, मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान

आर्थिक तंगी से निकलने का बनाया प्लान

अगस्त 2023 में 15 लाख रुपये के लोन आवेदन को अस्वीकार कर दिए जाने के बाद वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रहे विजय कुमार ने अपनी वित्तीय परेशानियों से उबरने के लिए डकैती की ये योजना बनाई। उसने कई महीनों तक उसने बैंक की सिक्योरिटी सिस्टम को फॉलो करने के लिए कई बार रात में बैंक के चक्कर लगाए। इसके बाद सावधानीपूर्वक साइलेंट हाइड्रोलिक कटर और गैस-काटने वाले इक्विपमेंट खरीदे और किसी भी तरह की ट्रेसबिलिटी को खत्म करने के लिए गैस सिलेंडरों से सीरियल नंबर मिटाने की भी कोशिश की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि कोई डिजिटल या फोरेंसिक साक्ष्य न छूट जाए, इस कारण गिरोह ने बैंक के सीसीटीवी डीवीआर को भी चुरा लिया और फोरेंसिक टीम को गुमराह करने के लिए क्राइम वाली जगह पर मिर्च पाउडर फैला दिया।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW की विशेष कोर्ट में पेश हुए कवासी लखमा, प्रोडक्शन वारंट पर होगी सुनवाई

30 फीट गहरे कुएं से मिला 15 किलो सोना

अंततः पुलिस जांच के दौरान तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसलामपट्टी कस्बे तक पहुंची और उसे एक बड़ी सफलता तब मिली जब अधिकारियों ने एक्सपर्ट तैराकों की मदद से 30 फुट गहरे सिंचाई कुएं से लगभग 15 किलो सोने से भरा एक लॉकर निकाला। बचे हुए सोने को आरोपी ने या तो गिरवी रख दिया था या बेच दिया था। पुलिस सारा सोना बरामद कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW की विशेष कोर्ट में पेश हुए कवासी लखमा, प्रोडक्शन वारंट पर होगी सुनवाई
Next Article बलौदाबाजार आगजनी कांड : विधायक समेत सात अन्य आरोपी कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई में होगी गवाही, देवेंद्र यादव बोले – न्याय पालिका पर पूरा भरोसा
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

भाटापारा बना जुए का अड्डा

By
Prem Soni
7 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ से ली प्रेरणा, यूट्यूब से सीखी डकैती की टेक्निक; बैंक से लूट लिया 13 करोड़ का सोना
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?