महिला दिवस पर बहनों को लख़ लख़ वाधायूं:भावना
चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026का आगाज़:अमर गिदवानी
आयोलाल सभई चयो झूलेलाल:श्रीचंद सुंदरानी
बाबाजी न्यूज़ रायपुर।।आज पूज्य छग सिंधी महापंचायत की महिला टीम भावना कुकरेजा एवं टीम के द्वारा आयोजित अविस्मरणीय कार्यक्रम
🌹“एक दौड़ साईं झूलेलाल के नाम”🌹
बेहद सराहनीय रहा।।महापंचायत के प्रवक्ता द्वय दिनेश आनंद अठवानी- पवन प्रीतवानी ने विस्तारपूर्वक बताया कि
आज भोर होते ही महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा व समूची टीम ने तेलीबांधा “मैरिन ड्राइव” पर आकर सिंधीयत को जीवंत किया।।रायपुर वासियों ने देखा कि सुबह 6बजे से हजारों महिलाओं व पंचायत के सैकड़ों सदस्यों को नाचते, गाते, झूमते भगवान झूलेलाल के अवतरण अवसर का आगाज करते, नगर के सिंधी समाज को आल्हादित कर दिया।।
सचमुच ऐसा अवसर यदा कदा ही देखने मिलता है।।
प्रतिभागी महिलाओं में जो उत्साह -जो जोश था, भगवान झूलेलाल,अपने ईष्टदेव के प्रति जो सम्मान था,देखते ही बन रहा था।।तेलीबांधा मरीन ड्राइव से जुलूस की शक्ल में मातृ शक्ति समूह नगर घड़ी चौक की ओर चला।।खुशनुमा वातावरण में सभी प्रतिभागियों का उत्साह सराहनीय था।।आज कार्यक्रम को सफल बनाने अध्यक्ष भावना कुकरेजा,मंजू सुंदरानी, महामंत्री द्वय हर्षा मोटवानी-दीपिका जेठवानी,ज्योति हुंदानी, हेमा सुंदरानी,अनीता हिरदानी,रिचा रोहरा, पारुल चंदवानी,रीत खियानी,कुसुम डोडानी,दिव्या अडवानी, सुषमा खेमानी, मनीषा नारवानी,संगीता खूबवानी, मंजू मलंग सेजल प्रीतवानी, भारती पुरुषवानी आदि ने प्रमुखता से आज की दौड़ का सफल संचालन किया।।महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम बरसों बरस याद रहेगा, “एक दौड़ साईं झूलेलाल के नाम”।।
महिला दिवस को यादगार बनाने भावना कुकरेजा की महीनों की मेहनत व तपस्या थी,जिसके लिए वे समाज में जानी जाती हैं।।सिंधी समाज रायपुर ने आज यह साबित किया कि महिलाएं केवल चूल्हे चौके तक सीमित नहीं।।
युवा वर्ग की प्रेरणास्रोत भावना कहती हैं:
जो जिंदा हो, तो जिंदा नज़र आना जरूरी है:भावना।।
प्रवक्ता:पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत
दिनेश आनंद अठवानी
मो.7879311110,9340282830



