“चंड्र जी रात”में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय:श्रीचंद सुंदरानी- अमर गिदवानी
एक दौड़ साईं झूलेलाल के नाम महिला विंग भावना कुकरेजा राशि बलवानी
दिनांक 24/02/2026
बाबाजी न्यूज़ रायपुर।।आज पूज्य छग सिंधी महापंचायत की मुख्य पदाधिकारियों की अति आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक किंग्सवे होटल तेलीबांधा में सम्पन्न हुई।।
एक तरफ चेट्रीचंड्र महोत्सव की तैयारियों में जुटी मुख्य टीम के संरक्षक द्वय श्रीचंद सुंदरानी- लालचंद गुलवानी,अध्यक्ष अमर गिदवानी के नेतृत्व में महापंचायत के प्रमुख पदाधिकारी गण माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 15मार्च को बीटीआइ ग्राउंड शंकरनगर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम “चंड्र जी रात” में शामिल होने
चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा,महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा,युवा महिला चेयरपरसन पिंकी लालवानी आदि ने प्रमुखता से शिरकत कर कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह पत्र देकर आमंत्रित किया।।मुख्यमंत्री महोदय माननीय विष्णुदेव साय ने महापंचायत की टीम को कार्यक्रम में उपस्थित होने आश्वस्त किया।।
वहीं दूसरी ओर आज की किंग्सवे होटल तेलीबांधा में सम्पन्न हुई प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रवक्ता दिनेश अठवानी एवं पवन प्रीतवानी ने बताया महापंचायत की समाज में सक्रिय भागीदारी के चलते चेट्रीचंड्र महोत्सव के उपलक्ष में महिला टीम द्वारा अध्यक्ष भावना कुकरेजा-कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी के नेतृत्व में मातृ शक्ति द्वारा 600महिला व पुरूष सदस्यों की उपस्थिति में “8मार्च को एक दौड़ साईं झूलेलाल के नाम” मैरिन ड्राइव से नगर घड़ी चौक से पुनः मैरिन ड्राइव पर आकर सम्पन्न होने की जानकारी देते हुए प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने आगे बताया कि 15मार्च 2026 को बीटीआइ मैदान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक कार्यक्रम “चंड्र जी रात” के भव्य आयोजन की तैयारियों की भी जानकारी साझा की गई।।जिसमें नगर वासियों का मनोरंजन करने अंतर्राष्ट्रीय कलाकार धूम मचाने आ रहे हैं।। आज की बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री जितेन्द्र बडवानी, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा, कोषाध्यक्ष द्वय रवि ग्वालानी- सुदेश मंध्यान, इंदर डोडवानी, अशोक मलानी,राधा राजपाल, राजेश वासवानी,राजेश पोपटानी, वासु जोतवानी, महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा,चेयरपरसन पिंकी लालवानी,राजू तारवानी,अमरदास खट्टर, जयचंद नावानी,राजेश गुरनानी,दौलत परप्यानी, रमेश मंधान,प्रकाश लालवानी,मनीष मोटवानी, पंकज चिजवानी, प्रेम सोनी आदि ने संबोधित कर मार्गदर्शन भी किया।।बैठक का संचालन जितेन्द्र बडवानी एवं अंत में प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने आगंतुक का आभार व्यक्त किया।।






