आज 12 फरवरी 2026 को गोदड़ीवाला धाम से निकली 5 दूल्हो की विंटेज कार मे शाही बारात व 60 बटुको का हुआ जनेऊ संस्कार 1 का मुंडन संस्कार


देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम मे पूज्य गोदड़ीवाला धाम एवं छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त तत्वाधान मे संत बाबा हरदासराम साहेब संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद से देवपूरी दरबार की महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य मे 12 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को संत बाबा गेलाराम साहेब के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य मे 5 जोड़ो का निशुल्क सिंधी सामूहिक विवाह 60 बटुको का जनेऊ संस्कार व 1 मुंडन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें पूज्य शदाणी दरबार के संत साईं युधिष्ठिर लाल जी बृज धाम वृंदावन के संत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंदगिरी आशीर्वाद देने विशेष रूप से उपस्थित थे। नवविवाहित जोड़ो को नवजीवन की शुरुआत के लिए समाज की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप 100 उपहार दिए गए जिसमें सोने का मंगल सूत्र चांदी की पायल चांदी की बिशिया कान के टॉप नाक की फुल्ली एल ई डी टी वी वाटर कूलर फ्रिज वाशिंग मशीन चूल्हा इंडक्शन सिलाई मशीन स्टील अलमारी 8 स्टील डिब्बा का सेट कूलर सिलिंग फैन टेबल फैन डिनर सेट अन्य स्टिल बर्तन सेट 101 पीस एवं अन्य घरेलू उपयोगी समान दिए गए
विशेष 2 बजे वेदी के बाद सदगुरु बाबा गेलाराम साहब के जन्मउत्सव के उपलक्ष्य मे आये हुए संत महात्मा की उपस्तिथि मे केक काटा गया । अन्न वितरण का कार्य भी गोदड़ी धाम द्वारा किया गया । होमोपेथिक विशेषज्ञ डॉ श्वेता बठेजा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवा दी गयी
पूरा दिन धाम मे सेवा, सत्संग, सिमरन ,भजन ,कीर्तन ,भंडारा साहेब चलता रहा। चक्करभाटा के प्रसिद्ध भजन गायक विनोद चावला एवं जलगांव दरबार की बालक मंडली के कमल भगत द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी गयी । जिसमें नविवहित जोड़ों और बटुको को आशीर्वाद देने समाज सेवी एवं गण मान्य नागरिक श्रीचंद सुंदरानी आनंद कुकरेजा महेश दर्यानी किशोर आहूजा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता भाजपा उपाध्यक्ष अकबर अली जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी एम ई सदस्य अनामिका सिंग पार्षद स्वापनिल मिश्रा खानचंद कोडवानी राजेश गुरनानी राधा राजपाल किशोर आहूजा राजेश गुरनानी जितू बडवानी अनेश बजाज सुभाष बजाज इंदर डोडवानी राजेश वाधवानी उपस्थित हुए । प्रथम सिंधु महाकुंभ लेह लदाख सिंधु दर्शन के पंजियन का ब्रोशर लोकार्पण किया गया जिसके राष्ट्रीय संरक्षक साईं युधिष्ठिर लाल जी एवं छत्तीसगढ़ प्रांत प्रभारी अमर गिदवानी
इस आयोजन मे इंदर सचदेव हरी इसरानी अमर गिदवानी सतीश थौरानी पवन प्रीतवानी हीरा माखीजा प्रकाश लालवानी सुरेश बठेजा नरसा लालवानी मयूर पंजवानी विजय बठेजा लक्ष्मण हेमनानी विशाल धावना लाल खुबचंदानी दिनेश दावानी नरेश पर्यानी मुखी गुरनामल रोहरा जैसाराम रामानी पप्पू वाधवा शंकर पिंजानि संजय रामानी संजय मंधान मनोहर ठकरानी अनिल आहूजा धर्मवीर पंजवानी अजय पंजवानी अनिल तुल्यानी सुशील केस्वानी सुनील कासवानी घनश्याम माखीजा महेश हरजानी राजेश गिदवानी गन्नु काशवानी कमल खुबचंदानी शिवा खुबचंदानी आदि कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपनी सेवा दी
शहर की सभी सिंधी पंचायत सारथी एक पहल देवेंद्र नगर पंचायत महोबा बाजार पंचायत एवं बढ़ते कदम और सेवा पथ मधुराम महिला संगठन महिला संगठन मधु बहादुर लक्ष्मी सुभानी ने भी आयोजन में शिरकत की । सम्पूर्ण कार्यक्रम को मीडिया कवरेज प्रेम सोनी संपादक बाबाजी न्यूज़ ने अपनी सेवा प्रदान की




