नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत के बारे में जानने के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे. पीएम मोदी ने धनखड़ का हालचाल पूछा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्या के चलते बीती रात 1 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स लाया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक, उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर बनी हुई है.
CG – सुकमा के जंगल से नक्सल सामग्री और प्रिंटर-इन्वर्टर मशीन बरामद
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, ऐसा करिश्मा करने वाली बनी पहली टीम
क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं धनखड़
एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में जगदीप धनखड़ क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार, स्टेंट को भी प्रत्यारोपित किया गया. रिपोर्ट के अनुसार अब उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर बनी हुई है. मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है और उनकी स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है.
धनखड़ को भर्ती करने के बाद एम्स में एक टीम बनाई गई है जो उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है. उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही देशभर में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाएं की जा रही हैं.


