Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी- अमित शाह की आतंकियों को चेतावनी, नरमी नहीं बरतेगा भारत
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी- अमित शाह की आतंकियों को चेतावनी, नरमी नहीं बरतेगा भारत
देश

पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी- अमित शाह की आतंकियों को चेतावनी, नरमी नहीं बरतेगा भारत

Prem Soni
Last updated: February 14, 2025 6:04 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुलवामा हमले की छठी बरसी पर वीर जवानों की शहादत को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि शहीदों के राष्ट्र के प्रति समर्पण को कभी भी भूला नहीं जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया साइट एक्स पर व्यक्त किया। इसमें उन्होंने लिखा, ” 2019 में पुलवामा में हमने जिन साहसी नायकों को खो दिया, उन्हें श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि आज ही के दिन 2019 में भारत ने पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के वीर जवानों को खो दिया था। देश के लिए उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपना समर्थन प्रकट करता हूं। भारत जवानों की वीरता का सम्मान करने के लिए एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में दृढ़ हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुलवामा हमले के शहीदों को नमन करते हुए लिखा, ” साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति से अभियान चलाकर उनके समूल नाश के लिए संकल्पित है।”

See also  गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, इमरजेंसी हालात में तैयार रहने को कहा

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को ही जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ के जवानों पर जब यह हमला हुआ था, उस वक्त जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-नेशनल हाईवे के जरिए केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल का काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मणिपुर में CRPF जवान ने कैंप पर की गोलीबारी, दो जवानों की मौत और आठ घायल
Next Article रायपुर में ये क्या हो रहा है? इनको तो पुलिस का भी डर नहीं है
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: पुलवामा हमले की बरसी पर पीएम मोदी- अमित शाह की आतंकियों को चेतावनी, नरमी नहीं बरतेगा भारत
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?