रायपुर | बाबाजी न्यूज़
छत्तीसगढ़ सिंधी समाज से जुड़ी एक अहम प्रशासनिक नियुक्ति सामने आई है।
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत ने संगठन के सोशल मीडिया संचालन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रेम कुमार सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति महापंचायत के संरक्षक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी के आशीर्वाद से अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर एवं महासचिव जितेन्द्र बड़वानी द्वारा की गई है।
इस संबंध में जानकारी महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने दी।
नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रेम कुमार सोनी की यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े अभियानों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
महापंचायत परिवार की ओर से नव-नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार सोनी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।



