भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता और समाजसेवी संजय मंधान ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के रूप में अपनी प्रभावी भूमिका निभा चुके श्री संजय मंधान समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता के आधार पर नगर विकास की नई दिशा देने के लिए तत्पर हैं।
संजय मंधान पूर्व में भाटापारा के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड क्रमांक 23 से पार्षद रह चुके हैं, वहीं लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है। उनका मानना है कि भाटापारा के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है, और वे इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होकर उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें यह अवसर मिलता है, तो वे भाटापारा को एक विकसित और प्रगतिशील शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उनके इस निर्णय को नगर के विकास और जनहित से जोड़कर देखा जा रहा है।


