*बाबाजी न्यूज़ रायपुर आज भारतीय सिंधु सभा के तत्वाधान मे राष्ट्रीय सिंधी भाषा दिवस व डॉ केशव बलिराम हेगड़ेवार जयंती दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इस कार्यक्रम मे सबसे पहले झूलेलाल साईंजी के पूजा अर्चना करने के पश्चात बच्चो के रंगारंग कार्यक्रम किये गए जो की पूर्ण रूप से सिंधी समाज को परिलाक्षित करते रहे साथ ही महिला मंडल ने भी अदभुत प्रोग्राम किये


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे पूज्य शादाणी दरबार से साईं उदय लाल जी, धमतरी महापौर रामु रोहरा, MIC सदस्य अमर गीदवानी, जोन 10 के अध्यक्ष सचिन मेघानी, साथ ही बिलासपुर से विनीता भावनानी, महेश दरयानी ( छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ), चेतन तारवानी जी लड्ढाराम नैनवानी, व समाज के कई वरिष्ठ लोग थे मुख्य अथितियों ने अपने अपने विचार रखे विशेष तौर पे आय नागपुर से डॉ विनोद आसुदानी जी ने मंच संभाला था जो सिंधी भाषा के बारे मे विस्तृत जानकारी दी इसलिए पुरे कार्यक्रम को भारतीय सिंधु सभा के सभी पदादिकारी व कार्यकर्ताओ ने संभाला था


