बाबाजी न्यूज़ रायपुर — चेट्रीचंड्र की भव्य तैयारिओं में जुटी सिन्धु-शक्ति संस्था, राजुभाई तारवानी को चुना गया नया अध्यक्ष सिन्धु शक्ति संस्था द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिये तैयारियों में जुट गई है, जिसको लेकर संस्था ने आज एक बैठक का आयोजन किया था, जिसमें जिसमें तय हुआ कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, , शारदा चौक पर संस्था द्वारा पंडाल लगाया जायेगा, जहाँ मानव सेवा के लिये रक्तदान का भव्य आयोजन किया जायेगा, प्रतिवर्ष लगभग 100 यूनिट का रक्तदान होता है, जो जरुरतमंदों के काम आता है, विशाल भंडारा , और रात को जुलूस का स्वागत मुंबई की कलाकारों द्वारा वहीँ सिन्धु शक्ति के बैनर तले आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें संस्था द्वारा एक दिन हीरापुर स्थित प्रेरणा नेत्रहीन बच्चों के आश्रम जाकर उन्हें आवश्यक सामग्री खान-पान की वस्तुयें फल आदि वितरित करेगी, तथा अगले दिन श्याम नगर स्थित वृदधाश्रम में जाकर बुजुर्गों को भी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनका आशीर्वाद लेगी। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी मानव सेवा के किए जाएंगे इसके साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से राजू भाई तारवानी को संस्था का नवनियुक्त अध्यक्ष चुना गया, जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई, इस बैठक में बैठक में सिन्धु शक्ति के संस्थापक किशोर आहूजा, पूर्व अध्यक्ष मनोज डेंगवानी, अमर दौलतानी, राजू भाई तारवानी,रवि तेजवानी ,गुरनामल रोहरा, संजय रामानी , शंकर पिंजानी, राकेश डेगवानी ,बबला होतवानी, तनेश आहूजा, , संजय मंधान, दिलीप बजाज ,नरसा लालवानी, गौरव मंधानी ,अजीत वाधवानी, रतन लीलानी, राजेश गंगवानी, चंदन पंजवानी, महेश गंगवानी ,विकास तनवानी, विपुल गोविंदानी, लकी रोहरा,मयूर पारवानी, , राजेश गंगवानी ,, कमल विधानी, और अन्य लोग शामिल हुये।





