दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस आरक्षक महेश मड़कामी का शव उनके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शव के पास से जहर का डिब्बा बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
ऐसे हथकड़ी और जंजीरों में जकड़े जाते हैं अवैध प्रवासी, व्हाइट हाउस ने जारी किया VIDEO
जानकारी के अनुसार, पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरक्षक की मौत की सूचना मिली. इसके बाद डीएसपी गोविंद दीवान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरक्षक महेश मड़कामी पुलिस लाइन काली में पदस्थ थे. गढ़मिरी स्थित उनके घर में बिस्तर पर उनका शव मिला. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, जिसका कारण व्यक्तिगत बताया जा रहा है.
‘श्वेता को बांधकर रखना पड़ता है..’ अमिताभ बच्चन ने बेटी को लेकर क्यों कही ये बात?
पुलिस ने मर्ग कायम कर विधिवत जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है.


