रायपुर मे आज पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा सभी नव निर्वाचित सिंधी समाज के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष व सभी पार्षद गणों का भव्य सम्मान किया गया जिसमे बिलासपुर से महापौर श्रीमती पूजा विधानी, धमतरी से महापौर श्री रामु जगदीश रोहरा, चकरभाटा से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम विजय वर्मा व सभी पार्षद गणों का सम्मान किया गया अध्यक्ष महेश दरयानी अपनी पुरी टीम के साथ वहां थे उन्होंने कहा की इस बार सिर्फ यह अंगड़ाई थी अगले चुनाव मे हमारे समाज से इससे भी जायदा प्रतिनिधि आए ये समाज का भरशक प्रयास होगा, अब सिंधियों का महापर्व चेट्रीचंद्र आ रहा है उसमे सभी सिंधी भाइयो को साथ मिलकर भव्य रूप से मनाना है यही अपील की गई





