रायपुर।
सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को समर्पित भव्य आयोजन “सिंधीयत जो मेलो” के पोस्टर का आज औपचारिक विमोचन साईं लाल दास जी के कर-कमलों से किया गया।जो की 14-15 मार्च को ललित महल मे किया जायेगा इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान साईं लाल दास जी ने कहा कि “सिंधीयत जो मेलो” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सिंधी संस्कृति, परंपरा, भाषा और लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
आयोजकों ने जानकारी दी कि इस मेले में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, सिंधी वेशभूषा, व्यंजन एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सिंधी सभ्यता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
पोस्टर विमोचन के साथ ही “सिंधीयत जो मेलो” को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बन गया है। आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाने की अपील की



