Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: IPL 2025 में लागू ये 6 अलग नियम, ICC की रूल बुक में अब तक नहीं हुए हैं शामिल
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > खेलकूद > IPL 2025 में लागू ये 6 अलग नियम, ICC की रूल बुक में अब तक नहीं हुए हैं शामिल
खेलकूददेश

IPL 2025 में लागू ये 6 अलग नियम, ICC की रूल बुक में अब तक नहीं हुए हैं शामिल

Prem Soni
Last updated: March 21, 2025 9:20 am
Prem Soni
12 months ago
Share
SHARE

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज जहां 22 मार्च से होगा तो वहीं 20 मार्च को मुंबई में बीसीसीआई ने सभी कप्तानों के साथ मीटिंग की जिसमें उन्होंने इस सीजन में लागू होने वाले नियमों के बारे में जानकारी दी। इस बार आईपीएल में कुछ नए नियमों को जहां लागू किया गया है तो कुछ रूल को जारी रखने का फैसला किया गया। इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों से मिलाकर इन नियमों को देखा जाए तो उसमें कुछ नियम बिल्कुल अलग है, जिसमें लार से बैन का हटाया जाना सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। ऐसे में हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईसीसी से बिल्कुल अलग हैं।

Contents
  • 1 – इम्पैक्ट प्लेयर नियम
  • 2 – ओवर रेट नियम का उल्लंघन होने पर कप्तान के खाते में जुड़ेंगे डीमेरिट प्वाइंट
  • 3 – दूसरी पारी में ड्यू के असर को कम करने के लिए दूसरी नई बॉल
  • 4 – वाइड के लिए रिव्यू लेने का नियम
  • 5 – गेंद पर लार लगाने पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया
  • 6 – एक इनिंग में 2 बार टाइमआउट

26 में 14 शव महिला नक्सलियों के, IG सुंदरराज ने मुठभेड़ पर दी अहम जानकारी

1 – इम्पैक्ट प्लेयर नियम

आईपीएल 2023 के सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लागू किया गया था, जिसमें टीमों को उनकी प्लेइंग 11 में मुकाबले के बीच एक बदलाव करने की छूट मिली थी, जिसमें वह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम का हिस्सा बना सकते हैं। इस नियम के तहत कप्तान को टॉस के समय अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान करने के साथ 5 और खिलाड़ियों के नाम भी देने होते हैं जिनमें से किसी एक को वह इम्पैक्ट प्लेयर के जरिए प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाएंगे। अब तक आईसीसी ने इस नियम को इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू नहीं किया है।

See also  छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश: CM साय ने प्रधानमंत्री को दी विस्तृत जानकारी, बस्तर के विकास का सौंपा रोडमैप

2 – ओवर रेट नियम का उल्लंघन होने पर कप्तान के खाते में जुड़ेंगे डीमेरिट प्वाइंट

आईपीएल में अब तक जहां ओवर रेट नियम का उल्लंघन होने पर कप्तान को मैच बैन का सामना करना पड़ता था, तो वहीं अब आगामी सीजन से इसमें उन्हें थोड़ी राहत देने का काम किया गया है, जिसमें अब धीमी ओवर गति पर कप्तान के खाते में डीमेरिट प्वाइंट जोड़े जाएंगे जिससे उनके लिए मैच बैन का खतरा कम हो जाएगा। वहीं हर चार प्वाइंट खाते में जुड़ने के बाद कप्तान की मैच फीस पर 25 से 75 फीसदी तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है और ये प्वाइंट अगले तीन साल तक उनके खाते में जुड़ेंगे रहेंगे।

छत्तीसगढ़ : पुलिस ने खोज निकाला नक्सलियों का गड़ा धन, 8 लाख नगद और हथियारों का जखीरा जब्त

3 – दूसरी पारी में ड्यू के असर को कम करने के लिए दूसरी नई बॉल

टी20 या फिर वनडे क्रिकेट में ड्यू एक सबसे अहम मुद्दा रहता है जिसमें टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी का फैसला लेना काफी मुश्किल भरा रहता है। आईपीएल 2025 के सीजन में इसके असर को कम करने के लिए दूसरी पारी के दौरान 11 ओवर के बाद दूसरी नई गेंद के इस्तेमाल करने के नियम को लाया गया है। हालांकि गेंद बदलने का फैसला फील्ड अंपायर के पास रहेगा। वहीं आईसीसी की रूल बुक को देखा जाए तो उसमें अब तक इस नियम को लागू नहीं किया गया है।

4 – वाइड के लिए रिव्यू लेने का नियम

इंटरनेशनल क्रिकेट में अक्सर देखा गया है कि अंपायर के वाइड देने या नहीं देने के फैसले से मैच पर भी इसका असर दिखा है। वहीं आईपीएल में साल 2023 में अंपायर के इन फैसलों को चुनौती देने की भी छूट टीमों को मिली जिसमें वह अंपायर के वाइड देने या नहीं देने के फैसले के खिलाफ डीआरएस का यूज कर सकते हैं, जिसके बाद थर्ड अंपायर इसे जांचकर सही फैसला देगा।

See also  'लगता है...अब हम ही छुड़ाएंगे', भारत-पाक तनाव के बीच, बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने लिए इमरान खान के मजे

5 – गेंद पर लार लगाने पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया

आईपीएल 2025 में एक जो सबसे बड़े रूल में बदलाव किया गया है वह गेंद पर लार लगाने पर लगे प्रतिबंध को हटा देने का फैसला है। इससे सबसे ज्यादा तेज गेंदबाजों को इसका फायदा मिलेगा। कोविड-19 महामारी की वजह से आईसीसी ने गेंद पर लार लगाने पर बैन लगा दिया था, जिसे आईपीएल में भी लागू कर दिया गया, वहीं आईसीसी ने जहां बाद में इस नियम को स्थायी कर दिया था। वहीं अब आईपीएल 2025 से इस बैन को हटाने का फैसला लिया गया है।

6 – एक इनिंग में 2 बार टाइमआउट

इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में एक इनिंग के दौरान सिर्फ एक बार ही जहां ड्रिंक्स ब्रेक लिया जाता है तो वहीं आईपीएल में एक इनिंग के दौरान 2 बार टाइम आउट लेने का नियम है, जिसमें ढाई मिनट तक का ब्रेक मिलता है और इस दौरान टीमें मुकाबले में अपनी आगे की रणनीति को तय करती हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 26 में 14 शव महिला नक्सलियों के, IG सुंदरराज ने मुठभेड़ पर दी अहम जानकारी
Next Article रणवीर अलाहाबादिया कॉन्ट्रोवर्सी के आने लगे रिजल्ट? समय रैना को लगा करारा झटका, लौटाने पड़े पूरे पैसे
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: IPL 2025 में लागू ये 6 अलग नियम, ICC की रूल बुक में अब तक नहीं हुए हैं शामिल
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?