Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: आर्थिक तंगी से परेशान भाई ने पहले बहन को जलाया, फिर खुद खाई में कूदा; हर बिजनेस में हुआ घाटा, मार्मिक है कहानी
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > देश > आर्थिक तंगी से परेशान भाई ने पहले बहन को जलाया, फिर खुद खाई में कूदा; हर बिजनेस में हुआ घाटा, मार्मिक है कहानी
देश

आर्थिक तंगी से परेशान भाई ने पहले बहन को जलाया, फिर खुद खाई में कूदा; हर बिजनेस में हुआ घाटा, मार्मिक है कहानी

Prem Soni
Last updated: April 11, 2025 5:43 am
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ-मलारी मार्ग पर चार दिन पहले कार के अंदर जली हुई अवस्था में मृत मिली महिला के भाई का शव भी तपोवन के समीप एक खाई से गुरुवार को बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 6 अप्रैल को श्वेता पदमा सेनापति नामक एक महिला का शव तपोवन के समीप चाचड़ी गांव के पास जली कार के अंदर से जली हुई अवस्था में मिला था लेकिन उसके साथ घूम रहा उसका भाई सुनील सेनापति लापता था। श्वान दस्ते की मदद से जली हुई कार से लगभग 400 मीटर दूर खाई में सुनील का शव मिला जिसे भारत तिब्बत सीमा पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की सहायता से बाहर निकाला गया।

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • रिश्तेदारों से कहते थे- खराब है स्थिति, हम आत्महत्या भी कर सकते हैं
  • असफलता के चलते नास्तिक हो गया था सुनील
  • दोनों भाई-बहनों ने जगह-जगह किया बिजनेस
  • लोगों से पैसे मांग कर करते थे भरण पोषण

14/14 की सेल.. सिर्फ ‘स्पेशल 12’ को अंदर जाने की इजाजत, जानिए कैसी है आतंकी तहव्वुर राणा की सुरक्षा?

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को 6 अप्रैल को एक जली हुई कार के अंदर एक शव दिखायी देने की सूचना मिली थी। चालक के बगल वाली सीट पर मिले शव के पास से कुछ गहने भी मिले थे जिससे माना गया कि यह शव महिला का है। कार के पास से कर्नाटक के रजिस्ट्रेशन वाली एक नम्बर प्लेट भी मिली थी जिसके आधार पर महिला की शिनाख्त श्वेता पदमा सेनापति के रूप में हुई। यह भी जानकारी मिली कि उसके साथ उसका भाई भी था। कार के जली हुई अवस्था में मिलने से पहले जोशीमठ तथा तपोवन के लोगों ने दोनों को कार से घूमते हुए भी देखा था। पांच अप्रैल की शाम को वे दोनों भविष्य बद्री मन्दिर भी गए थे।

See also  चंद्रयान 5 को मिली मंजूरी, जापान भी देगा साथ, ISRO चीफ ने किया खुलासा

रिश्तेदारों से कहते थे- खराब है स्थिति, हम आत्महत्या भी कर सकते हैं

पुलिस जांच के दौरान, इनके बेंगलुरु के होने का पता चला जिसके बाद एक टीम बेंगलुरु भेजकर उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनो भाई-बहन आर्थिक रूप से कंगाल थे और अक्सर किसी न किसी से पैसे उंधार मांगते रहते थे। वे लोगों से फोन पर कहते थे कि हमारी स्थिति खराब है और हम आत्महत्या भी कर सकते हैं इसलिए हमारी मदद करो।

EOW की कार्यवाही: वन विभाग के कर्मचारी के घर से मिले 26 लाख 63 हजार 700 सौ कैश, कई अहम दस्तावेज भी बरामद

असफलता के चलते नास्तिक हो गया था सुनील

जो कहानी भाई बहन की मौत पर सामने आई है। वह पग-पग पर असफलता व जीने की उम्मीद और फिर आत्महत्या के फैसले पर खत्म हुई है। ज्योतिर्मठ के ढाक गांव में पांगर बासा होम स्टे में रहने के दौरान भाई-बहन ने 11 अप्रैल को होम स्टे छोड़ने की बात होम स्टे मालिक को कही थी। ये दोनों आर्थिक संकट के ऐसे दौर से गुजर रहे थे कि उन्होंने कुछ समय पहले एक मोबाइल और जेवर भी बेचे थे। बातचीत के दौरान भी स्थानीय लोगों से उन्होंने आथिर्क तंगी की बात कही थी। सुनील कुमार सेनापति असफलता के चलते लंबे समय से नास्तिक हो गया था। वह मंदिरों में भी नहीं जाता था वह पूजा पाठ में भी शामिल नहीं होता था। जबकि उसकी बहिन धार्मिक प्रवत्ति पर विश्वास रखती थी।

दोनों भाई-बहनों ने जगह-जगह किया बिजनेस

श्वेता सेनापति और सुनील सेनापति ओडिशा के रायगढ़ के रहने वाले थे। ये दोनों करीब 15-16 साल पहले विशाखापट्टनम शिफ्ट हुए थे। विशाखापट्टनम में दोनों बिजनेस करते थे, लेकिन बिजनेस में भारी नुकसान होने की वजह से उनकी पारिवारिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद वे बेंगलुरु गए। मां-बाप की मौत के बाद तो सेनापति परिवार का और भी बुरा हाल होने लगा। अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए दोनों भाई-बहनों ने जगह-जगह बिजनेस किया, लेकिन बिजनेस में उन्हें कहीं भी सफलता नहीं मिली। वहीं, कोरोनाकाल में उनके भाई संतोष सेनापति की भी मौत हो गई। इसके बाद श्वेता और सुनील की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने लगी।

See also  KIIT यूनिवर्सिटी सुसाइड मामले में एक और वीडियो वायरल, छात्रों से मारपीट करते 2 सिक्योरिटी गार्ड वीडियो में हुए कैद

लोगों से पैसे मांग कर करते थे भरण पोषण

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्वेता और सुनील लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान थे। दोनों जहां भी रहते, लोगों से पैसे मांग कर अपना भरण पोषण करते थे। हरिद्वार में भी उन्होंने साड़ी की दुकान खोली थी, लेकिन वहां भी घाटा हुआ। दोनों भाई बहन के पास मकान का किराया देने तक के पैसे नहीं रहे। जिसके बाद वो कुछ महीने पहले ही ज्योतिर्मठ के सुभाई क्षेत्र में रहने के लिए आए, लेकिन दोनों के पास पैसा न होने की वजह काफी परेशान चल रहे थे। जिस वजह से दोनों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 14/14 की सेल.. सिर्फ ‘स्पेशल 12’ को अंदर जाने की इजाजत, जानिए कैसी है आतंकी तहव्वुर राणा की सुरक्षा?
Next Article विदेश नीति की विफलता; तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बीच पीएम मोदी का 14 साल पुराना ट्वीट वायरल
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़
निगम मे मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गौ मांस खाने वालों को और मूर्तिपूजा न मानने वालों का मंदिर मे प्रवेश प्रतिबंधित हो ……. मंदिर महासंघ

By
Prem Soni
4 weeks ago

77 वॉ गणतंत्र दिवस की सभी देश वासियो को हार्दिक शुभकामनायें

By
Prem Soni
1 month ago

दास्तांने कश्मीर पहुंची पंडिचेरी सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी की किताब

By
Prem Soni
4 months ago

शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज जी से हुई मसंद सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जल कुमार मसंद की मुलाक़ात

By
Prem Soni
6 months ago

राष्ट्रीय सिंधी मंच रजिस्टर्ड 242/21 ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By
Prem Soni
6 months ago

अहमदाबाद मे एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

By
Prem Soni
9 months ago

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

By
Prem Soni
10 months ago

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: आर्थिक तंगी से परेशान भाई ने पहले बहन को जलाया, फिर खुद खाई में कूदा; हर बिजनेस में हुआ घाटा, मार्मिक है कहानी
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?