बाबाजी न्यूज़ रायपुर / तिल्दा —– विकास सुखवानी बने प्रदेश उपाध्यक्ष – पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में हर्ष और उत्साह की लहर
छत्तीसगढ़ के सिंधी समाज के लिए आज का दिन गौरव और गर्व का अवसर बन गया है। समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे विकास सुखवानी को पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी व अध्यक्ष अमर गीदवानी के भरोसा जताया
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पूरे सिंधी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं और विभिन्न जिलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विकास सुखवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
विकास सुखवानी लंबे समय से समाजहित के कार्यों, सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक एकता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे अभियानों में सक्रिय रहे हैं। उनकी साफ छवि, मजबूत संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति संगठन के लिए एक सशक्त निर्णय माना जा रहा है।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विकास सुखवानी ने कहा कि वे
“महापंचायत द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पूरे प्रदेश में सिंधी समाज को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।”
समाज के प्रबुद्धजनों का मानना है कि विकास सुखवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सिंधी समाज की आवाज और अधिक सशक्त होगी तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
यह नियुक्ति निश्चित ही छत्तीसगढ़ के सिंधी समाज के लिए एक नई ऊर्जा और नई उम्मीद का प्रतीक मानी जा रही है। यह जानकारी प्रवक्ता दिनेश अठवानी जी ने बताया और महासचिव जीतू बड़वानी महासचिव की अनुशंशा पर हुई



