Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: अबतक 42.41% मतदान इरोड के 237 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > राजनीति > अबतक 42.41% मतदान इरोड के 237 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी
राजनीति

अबतक 42.41% मतदान इरोड के 237 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी

Prem Soni
Last updated: February 5, 2025 11:42 am
Prem Soni
1 year ago
Share
SHARE

चेन्नई: तमिलनाडु में इरोड पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान निर्वाचन क्षेत्र के 237 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया  है और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर राजा गोपाल सुनकारा ने बताया कि बुधवार (5 फरवरी, 2025) को मतदान के सुचारू संचालन के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं और मतदाताओं से बिना किसी परेशानी के अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का आग्रह किया गया है। सुबह नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी राजा गोपाल सुनकारा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक 10. 95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण और बिना किसी घटना के मतदान के पहले दो घंटों में लोगों की अच्छी खासी संख्या दिखी।

अधिकारियों ने कहा कि ठंड की वजह से लोग मतदान की शुरुआत में बड़ी संख्या में नहीं आये, लेकिन बाद में दिन में अधिक मतदाताओं के आने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी राजा गोपाल सुंकारा मतदान करने वाले शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे।

44 निर्दलीय समेत कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि लड़ाई सत्तारूढ़ द्रमुक और अभिनेता-राजनेता सीमान की नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच है।

कांग्रेस विधायक ईवीकेएस इलांगोवन के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उपचुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

छुट्टी का किया गया है ऐलान

मतदान की सुविधा के लिए निर्वाचन क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और निजी संगठनों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके अतिरिक्त, जिले और आसपास के जिलों में काम करने वाले निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता बुधवार को सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं। उन्होंने कहा, “अगर छुट्टी देने में कोई उल्लंघन पाया गया तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बाहरी लोगों को कल शाम को समाप्त हुए शांतिपूर्ण अभियान के बाद निर्वाचन क्षेत्र से बाहर जाने के लिए कहा गया है।

See also  JDU में क्या चल रहा है? पहले BJP सरकार से समर्थन लिया वापस; अब वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया

नौ मतदान केंद्र हैं संवेदनशील

राजा गोपाल सुनकारा ने कहा कि, मतदान कुल 237 बूथों में होगा जिनमें से नौ से अधिक बूथों की पहचान संवेदनशील होने के कारण अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। इन मतदान केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए कैमरे लगाये गये हैं।

इरोड निर्वाचन क्षेत्र में 2,27,546 मतदाता हैं। सुनकारा ने कहा, ”मतदाता मतदान के लिए 12 प्रकार के दस्तावेजों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने कहा कि नौ संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है और सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि बूथों पर 1,500 पुलिस कर्मी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों की तीन कंपनियां तैनात की गईं। अब तक चुनाव संबंधी कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गयी है.

FacebookLinkedInWhatsAppXShare
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘हाथों में हथकड़ी देखकर दुख हुआ’, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा
Next Article UP में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, CBI ने तीन पोस्टल अफसरों को किया गिरफ्तार , जानें क्या है पूरा मामला?
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर मे सातवे पीठाधीश सतगुरु संत श्री राजाराम साहिब जी का 66 वॉ वर्सी महोत्सव
छत्तीसगढ़
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

MIC सदस्य अमर गीदवानी का शपथ ग्रहण

By
Prem Soni
11 months ago

Chhattisgarh निकाय चुनाव: देखिए कहां कितनी हुई वोटिंग, नगर निगमों और परिषदों का देखिए वोटिंग परसेंटेज

By
babaji@nimble
1 year ago

CG: कांग्रेस नेताओं की हुई घर वापसी, 18 नेताओं का पार्टी ने निष्कासन किया रद्द, देखिए लिस्ट

By
babaji@nimble
1 year ago

अरविंद केजरीवाल से मीटिंग के लिए कैबिनेट मंत्रियों के साथ कपूरथला हाउस पहुंचे सीएम मान, थोड़ी देर में होगी बैठक

By
Prem Soni
1 year ago

चेकिंग के दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्टर, CSP और SSP बाल-बाल बचे

By
Prem Soni
1 year ago

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, पार्टी कैंडिडेट को लेकर दिया बड़ा बयान

By
Prem Soni
1 year ago

‘देश ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई’, केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

By
Prem Soni
1 year ago

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP-BJP में टकराव! अब ACB की हुई एंट्री, समझें पूरा मामला

By
Prem Soni
1 year ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: अबतक 42.41% मतदान इरोड के 237 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?