Babaji NewsBabaji NewsBabaji News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Reading: नेपाल में क्यों शुरू हुई व्यापक हिंसा, सेना उतारने के बावजूद चिंताजनक हैं हालात, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
Share
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Babaji News
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • उद्योग
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • स्वास्थ्य
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Demos
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Babaji News > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > नेपाल में क्यों शुरू हुई व्यापक हिंसा, सेना उतारने के बावजूद चिंताजनक हैं हालात, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में क्यों शुरू हुई व्यापक हिंसा, सेना उतारने के बावजूद चिंताजनक हैं हालात, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां

Prem Soni
Last updated: March 29, 2025 10:17 am
Prem Soni
11 months ago
Share
SHARE

काठमांडू: नेपाल में हिंसा का व्यापक दौर जारी है। सड़क पर सेना उतारने के बावजूद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं। अब तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद 100 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अब हिंसा में आंशिक कमी आती दिख रही है। यह देखते हुए नेपाल के प्राधिकारियों ने काठमांडू के पूर्वी हिस्से में सुरक्षाकर्मियों और राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद लगाया गया कर्फ्यू क्षेत्र में तनाव कम होने के बाद शनिवार को हटा दिया।

Contents
  • क्यों हो रही है नेपाल में हिंसा
  • प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों में लगाई आग
  • राजा ज्ञानेंद्र शाह की एक अपील के बाद शुरू हुआ बवाल
  • पूर्व पीएम ने किया हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा

बता दें कि काठमांडू के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया था जब राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया था, एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला कर दिया था, कई वाहनों में आग लगा दी थी तथा राजधानी के तिनकुने क्षेत्र में दुकानों में लूटपाट की थी। सुरक्षाकर्मियों और राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक टीवी कैमरामैन समेत दो लोगों की मौत हो गई है। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाया गया था। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, शुक्रवार शाम चार बजकर 25 मिनट से लगाया गया कर्फ्यू शनिवार सुबह सात बजे हटा लिया गया।

‘कमरे में खूब चली सिगरेट्स’, नेहा कक्कड़ के झूठ का ऑर्गनाइजर्स ने किया पर्दाफाश! बिल और वीडियो के साथ खोल दी पोल

See also  हॉलीवुड में ऑस्कर अवार्ड जश्न के दौरान हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

क्यों हो रही है नेपाल में हिंसा

प्रदर्शनकारी राजशाही की बहाली और हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के संयोजक दुर्गा प्रसाई के सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर बुलेटप्रूफ वाहन पर सवार होकर बानेश्वर की ओर बढ़ने के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया। बानेश्वर में संसद भवन स्थित है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के महासचिव धवल शमशेर राणा और पार्टी के केंद्रीय सदस्य रवींद्र मिश्रा शामिल हैं। काठमांडू जिला पुलिस रेंज के पुलिस अधीक्षक अपिल बोहरा ने बताया कि शुक्रवार के हिंसक प्रदर्शन के पीछे मुख्य व्यक्ति प्रसाई अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की घटना में 53 पुलिसकर्मी, सशस्त्र पुलिस बल के 22 जवान और 35 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों में लगाई आग

हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 14 इमारतों में आग लगा दी गई और नौ इमारतों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा नौ सरकारी वाहनों को आग लगा दी गई और छह निजी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारियों ने तिनकुने इलाके में कांतिपुर टेलीविजन भवन और ‘अन्नपूर्णा मीडिया हाउस’ पर भी हमला किया। नेपाल के राजनीतिक दलों ने 2008 में संसद की घोषणा के माध्यम से 240 साल पुरानी राजशाही को समाप्त कर करके तत्कालीन हिंदू राष्ट्र को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया था।

हार्दिक पांड्या के वापस आते ही Playing 11 से कौन होगा बाहर? इस प्लेयर पर लटकी तलवार

राजा ज्ञानेंद्र शाह की एक अपील के बाद शुरू हुआ बवाल

राजशाही समर्थक तब से राजशाही की बहाली की मांग कर रहे हैं, जब से पूर्व नरेश ने लोकतंत्र दिवस (19 फरवरी) पर प्रसारित अपने वीडियो संदेश में समर्थन की अपील की थी। राजशाही समर्थक कार्यकर्ताओं ने नौ मार्च को भी पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के समर्थन में उस समय एक रैली की थी जब वह देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक स्थलों का दौरा करने के बाद पोखरा से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे।

See also  भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर आया चीन का बयान, कहा- 'ये दोनों देशों के लिए...'

पूर्व पीएम ने किया हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा

नेपाल के पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से बातचीत की। साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘कमरे में खूब चली सिगरेट्स’, नेहा कक्कड़ के झूठ का ऑर्गनाइजर्स ने किया पर्दाफाश! बिल और वीडियो के साथ खोल दी पोल
Next Article CBI Raid: पूर्व CM बघेल के OSD आशीष वर्मा के घर फिर पहुंची सीबीआई, 4 अधिकारियों की टीम कर रही छानबीन
चेट्रीचंद्र महोत्सव समिति रायपुर मनाएगी धूम धाम के साथ पर अनुशासन मे रहकर
धर्म संस्कृति
सिन्धु अमरधाम के पीठाधीश्वर साईं लाल दास जी के द्वारा सिंधीयत जो मेलो का पोस्टर विमोचन किया गया
छत्तीसगढ़
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर 108 महिलाओ व 51 सामाजिक संस्थाओ का विशाल सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़
बिहारी होतवानी को मिली नई जिम्मेदारी पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत मे प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर
छत्तीसगढ़

Categories

  • Blog
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उद्योग
  • क्राइम
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब-एजुकेशन
  • देश
  • धर्म संस्कृति
  • मनोरंजन
  • मोबाइल-टेक
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

भारत ने पाकिस्तान के 40 से 45 सैनिकों को किया ढेर, PAK Army ने खुद जारी किए अब तक ये 11 नाम

By
Prem Soni
10 months ago

भारत और पाकिस्तान के सीजफायर पर आया चीन का बयान, कहा- ‘ये दोनों देशों के लिए…’

By
Prem Soni
10 months ago

‘सीजफायर ने पाकिस्तान की जान बचाई, ऑपरेशन सिंदूर से दिखी भारत की ताकत’, जानें किसने कही ये बात

By
Prem Soni
10 months ago

भारत-पाकिस्तान कॉन्फ्लिक्ट पर चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा

By
Prem Soni
10 months ago

पाकिस्तान: आर्मी कैंट इलाके से भागे पाकिस्तानी फौजी, भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मची अफरा-तफरी

By
Prem Soni
10 months ago

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मचा है हड़कंप, पीएम शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई

By
Prem Soni
10 months ago

पाकिस्तान ने क्यों कहा- भारत पर नहीं करेगा पलटवार, सैन्य ताकत समेत इन फैक्टर्स में भी इंडिया से पीछे है पाक

By
Prem Soni
10 months ago

‘हम बाद में सोचेंगे, पहले मारेंगे’, पाकिस्तान नेशनल असेंबली के विशेष सत्र में PTI नेत उमर अयूब ने दी भारत को गीदड़भभकी

By
Prem Soni
10 months ago
Show More

बाबा जी न्यूज़ – आपकी भरोसेमंद समाचार वेबसाइट, जहाँ आपको देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर सटीक और समय पर जानकारी मिलती है। हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा अपडेट रहें।

Contact Us

Prem Soni
Editor


Mobile No.: 8120486500


Email: premSoni0771@gmail.com


Address: House Number 87, Shriji Madhuban Colony, Amlidih, Raipur, C.G. 492001

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Reading: नेपाल में क्यों शुरू हुई व्यापक हिंसा, सेना उतारने के बावजूद चिंताजनक हैं हालात, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
Share

Follow For More

Facebook Twitter Youtube
© Baba ji News| Develop By
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?