कटनी मध्यप्रदेश के महान संत जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी के पावन सान्निध्य में हरे माधव सत्संग 29 मार्च रविवार को रायपुर छत्तीसगढ़ में सम्पन्न हुआ।
बाबाजी न्यूज़ रायपुर शनिवार, 28 मार्च 2026 की शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी का आगमन हुआ। सतगुरु जी के रायपुर आगमन पर नगर के कई गणमान्य नागरिक,पंचायतों के मुखीगण एवं रायपुर की सतगुरु संगत द्वारा एयरपोर्ट पर सतगुरु जी का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात महावीर नगर स्थित कुकरेजा फ़ार्महाउस से लेकर हरे माधव दरबार तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कल महावीर नगर स्थित हरे माधव दरबार साहिब के सामने ग्राउंड में पावन हरे माधव सत्संग सांय 7 बजे प्रारंभ हुआ शुरुआत हरे माधव अरदास (प्रार्थना) मेरे सतगुरां हम शरण तेरी आये से हुई पश्चात सतगुरु जी की वंदना आरती की गई। साथ आए कृपापात्र सेवकों द्वारा सत्संग वाचन किया गया जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी ने अपने श्री मुखारबिंद से सत्संग भक्ति, नाम, सिमरन, ध्यान से परम पिता परमेश्वर को पाने की अमूल्य वचन कुंजी का भेद प्रकट किया।
हरे माधव के आनंदमयी भजनों पर श्रद्धालु जन झूम उठे
सत्संग पश्चात सभी संगतों को सतगुरु जी का श्री दर्शन कर आशीष प्राप्त किया जिसके पश्चात सभी संगतों ने हरे माधव ब्रह्मभोज का अमृत आनंद लिया और अपने अपने निज निवास को प्रस्थान किया।
हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा रायपुर के सचिव श्री तेजकुमार बजाज जी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया सतगुरु बाबाजी के दर्शनार्थ तिल्दा बिलासपुर कोरबा रायगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की संगत के साथ साथ उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र मध्यप्रदेश से भी हजारों श्रद्धालु पधारे थे
प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से सविता दीदी व महेश डोडवानी पधारे एवं रक्षा सूत्र बांध सम्मान किया
निरंकारी आश्रम रायपुर से परम आदरणीय महात्मा गुरबख्श सिंग कालरा जी
श्री श्रीचंद सुंदरानी
पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी
श्री सतीश थौरानी
अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स
श्री अमर गिदवानी पार्षद एवं MIC सदस्य
श्री सचिन मेघानी
पार्षद एवं MIC सदस्य
श्री अजीत कुकरेजा
पूर्व पार्षद
श्री महेश दरयानी
अध्यक्ष छतीसगढ़ सिंधी पंचायत
श्री अमीत चिमनानी (भाजपा-प्रदेश प्रवक्ता)
श्री इंदर डोडवानी
बढ़ते कदम सामाजिक संस्था
श्री पवन प्रीतवानी (पुज्य गोदड़ीवाला धाम )
श्री धनेश मटलानी
श्री रितेश वाधवा
श्री मोनू आहूजा
श्री विजय केशवानी (समाजसेवी)
श्री गिरीश लहेजा (राम पचायत)
श्री अजय जयसिंघानी महावीरनगर पंचायत
श्री बलराम आहूजा श्री प्रेम बिरनानी, श्री अशोक छाबड़ा, अनिल लाहोरी, प्रकाश बजाज, राजू वासवानी,
एवं नगर के कई गणमान्य सदस्य पंचायतों के मुखीगण उपस्थित रहे
हरे माधव समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश जादवानी उपाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर बुलचंदानी राजकुमार आहूजा संजय चिजवानी निलेश भावनानी प्रकाश बजाज पप्पू माखीजानी महेश रामानी सूर्यांश जेठानी गुलशन बुलचंदानी संजय सिंधवानी संजय डोडानी जय कोटवानी दीपेश बजाज इत्यादि सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी





